{"_id":"634d9bacec75dc1414188441","slug":"defections-don-t-matter-to-the-organization-dhampur-news-mrt6100363117","type":"story","status":"publish","title_hn":"दलबदलुओं से संगठन पर कोई फर्क नहीं पड़ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दलबदलुओं से संगठन पर कोई फर्क नहीं पड़ता
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दलबदलुओं से संगठन पर कोई फर्क नहीं पड़ता
धामपुर। भाकियू में मुख्य जिला महासचिव के पद पर आसीन दुष्यंत राणा के यूनियन छोड़ने पर भाकियू के जिलाध्यक्ष ने कहा कि दलबदलुओं से संगठन पर कोई फर्क नहीं पड़ता। उन्होंने कार्यकर्ताओं से पहले से और अधिक दमदार तरीके से नई ऊर्जा के साथ संघर्ष जारी रखने का एलान किया है।
लोनिवि के गेस्ट हाउस में सोमवार को आयोजित बैठक में मंडल अध्यक्ष बाबूराम तोमर, जिलाध्यक्ष चौधरी कुलदीप सिंह सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। बैठक में ब्लॉक अध्यक्ष कविराज सिंह ने कहा कि गांव जैतरा निवासी दुष्यंत राणा यूनियन को छोड़ कर दूसरे संगठन में शामिल हो गए। उन्होंने दुष्यंत राणा पर चुपचाप बगैर बताए अन्य संगठन में शामिल होने पर विश्वासघात करार दिया।
तहसील अध्यक्ष राजेंद्र सिंह ने कहा कि यदि किसी कार्यकर्ता को संगठन पदाधिकारियों से कोई शिकायत है तो अवगत कराई जाए। उनके अन्य संगठन में जाने से भाकियू पर कोई असर नहीं पडे़गा।
विज्ञापन
शेरकोट के डॉ. वीरेंद्र सैनी, डॉ.रमेश सिंह चौहान ने संगठन की और मजबूती पर जोर दिया। मंडल अध्यक्ष बाबूराम तोमर ने कहा कि भाकियू मतलब यानि किसानों का बड़ा संगठन है। बैठक में जिलाध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ उपमा चौहान, रामकुमार, अशोक कुमार, दिनेश कुमार, महेंद्र सिंह, सोनू चौधरी, सुमन देवी, अमलेश देवी, सुशीला देवी, युवा जिला अध्यक्ष वरिंदर सिंह आदि ने विचार रखे।