{"_id":"6182d04eafee9d746c37b788","slug":"deepawali-fair-organized-by-nagina-municipality-bijnor-news-mrt563522763","type":"story","status":"publish","title_hn":"नगीना नगर पालिका की ओर से आयोजित कराया गया दीपावली मेला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नगीना नगर पालिका की ओर से आयोजित कराया गया दीपावली मेला
विज्ञापन
नगीना में आयोजित कवि सम्मेलन व मुशायरे में अपने कलाम पेश करते उर्दू शायर व हास्य कवि हुड़दंग नगीन
- फोटो : BIJNOR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगीना नगर पालिका की ओर से आयोजित कराया गया दीपावली मेला
नगीना। नगर पालिका परिषद नगीना की तरफ से आयोजित दीपावली मेले में मंगलवार शाम आयोजित कवि सम्मेलन व मुशायरे में कवियों और शायरों ने अपनी कविताओं व कलाम से लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
हिंदू इंटर कॉलेज के मैदान में आयोजित दीपावली मेले में एक शाम नगीना वासियों के नाम से हुए कवि सम्मेलन व मुशायरे का शुभारंभ उप जिलाधिकारी शैलेंद्र कुमार सिंह द्वारा शमा रोशन कर किया गया।
भाजपा के पूर्व जिला उपाध्यक्ष व पालिका के नामित सदस्य अजीत अग्रवाल की अध्यक्षता व मशहूर उर्दू शायर बहारुद्दीन बहार के संचालन में आयोजित कार्यक्रम में उर्दू शायर तिशना ने कहा - खूब अपनी हयात गुजरेगी, कुछ अगर तेरे साथ गुजरेगी। कवि अनिल बंधु ने कहा - आओ अब की बार मनाएं बिल्कुल एक नई दिवाली, उनके घर दीपों से भर दें, जिनके घर हैं खाली। शायर रईस राज ने कहा - फासले दिल से मिटाना अब जरूरी हो गया, रूठे भाई को मनाना अब जरूरी हो गया। पंडित धर्मानंद त्रिपाठी ने कहा - दीप से दीप जले, दिल से दिल मिले, प्यार की बगिया में अनगिनत फूल खिले।
विज्ञापन
डॉ. आलमगीर काजमी ने कहा - झिलमिल दीपक यूं राहों में जलते हैं, जब राम और सीता आकर मिलते हैं। इंडियन नगीनवी ने कहा - शोहरत तो झूठ बोल के मिल जाएगी मगर, दिल को सुकून मिलता है सच बोलने के बाद। कवि राजकुमार वर्मा ने कहा - यह भारत है, यहां सब मौसम हैं, भाषा बहुत सी हैं, मगर हिंदी हमारे देश के माथे की बिंदी है। शायर अकबर हुसैन ने कहा - आओ सिखलाएं हम नई नस्लों तुमको जीने का हुनर, हम करें तुम को नमस्ते तुम करो हम को सलाम। डॉ. अंजू विश्नोई ने कहा - जब तक चलेगी जिंदगी की सांसें कहीं प्यार और कहीं टकराव मिलेगा। शायर तसलीम ने कहा - सैकड़ों गम उठाए बैठा हूं, दर्द दिल में समाए बैठा हूं, रो रहा हूं भरी जवानी में, इश्क में चोट खाए बैठा हूं। हास्य कवि हुड़दंग नगीनवी ने यूं कहा - झूठे पंडित और मुल्लाओं पर धर्म टिका ये सारा है, कैसे कह दूं जहां से अच्छा हिंदुस्तान हमारा है। बहार आलम ने कहा - मुझ पे जब तंज के अपनों ने उछाले पत्थर, मैंने महसूस किए वो निराले पत्थर।
इस मौके पर भाजपा के जिला उपाध्यक्ष प्रमोद चौहान, नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी इंद्रपाल सिंह, पालिका के सफाई निरीक्षक धीरज राय वर्मा, भाजपा नेता डॉक्टर भूपेश चौहान, भाजपा नेता रोहित कुमार रवि, सुशील गुप्ता, सिद्दीक मुल्तानी, निशीथ गर्ग, निशात एडवोकेट, शेख जमशेद, पालिका लेखाकार मदन पाल सिंह, नासिर मिर्जा, इक्तेदार जैदी, रोहित कुमार आदि मौजूद रहे। पालिका के अधिशासी अधिकारी इंद्रपाल सिंह ने सभी कवि व शायरों को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित भी किया।