{"_id":"61eef7f3ad27d6387f311f4b","slug":"deep-pit-after-rain-nazibabad-news-mrt57460586","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसे का सबब बन रहे एनएच के गड्ढे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हादसे का सबब बन रहे एनएच के गड्ढे
विज्ञापन
नांगलसोती क्षेत्र का क्षतिग्रस्त कामराजपुर- लालपुर सोजीमल संपर्क मार्ग।
- फोटो : NAZIBABAD
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरसात के बाद गहरे हुए गड्ढे
नजीबाबाद (बागपत)। बरसात के बाद राष्ट्रीय राजमार्ग के गड्ढे और गहरे हो गए हैं, जो हादसों का सबब बने हुए हैं। नजीबाबाद रोडवेज डिपो से माल गोदाम तिराहे तक हाईवे पर बने गड्ढों में राहगीरों को आवाजाही में परेशानी हो रही है। आरटीआई कार्यकर्ता ने केंद्रीय मंत्री को शिकायत पत्र भेजकर मेरठ-पौड़ी हाईवे को गड्ढा मुक्त कराने की मांग की।
नजीबाबाद से कोटद्वार के बीच मेरठ-पौड़ी हाईवे बदहाल है। बारिश के बाद यहां हुए गड्ढे और गहरे हो गए हैं। आदर्श नगर निवासी आरटीआई कार्यकर्ता मनोज शर्मा ने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी को भेजे शिकायती पत्र में कहा कि मेरठ-पौड़ी हाईवे गड्ढों में तब्दील हो गया है। बारिश से गड्ढों में पानी भरा है, जिससे राहगीरों को आवाजाही में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने शिकायत में नजीबाबाद डिपो और माल गोदाम तिराहे समेत जलालाबाद के फ्लाईओवर के पास आजाद चौक मार्ग, कासमिया इंटर कॉलेज मार्ग, हरिद्वार बाईपास मार्ग के गड्ढों से भी अवगत कराया। आरटीआई कार्यकर्ता मनोज शर्मा ने केंद्रीय मंत्री से मेरठ-पौड़ी हाईवे को गड्ढा मुक्त कराने की मांग की है।
तीन माह में ही बदहाल हो गया मार्ग
नांगलसोती। गांव कामराजपुर से लालपुर सोजीमल तक बनी सड़क तीन माह बाद के भीतर ही क्षतिग्रस्त हो गई। प्रधानमंत्री सड़क निर्माण योजना के तहत लोनिवि ने नवंबर माह में गांव कामराजपुर से तिसोतरा, गौसपुर होते हुए लालपुर सोजीमल तक पांच करोड़ की लागत से करीब साढ़े सात किलोमीटर लंबी सड़क का निर्माण कराया था। उस दौरान क्षेत्रीय ग्रामीणों ने मार्ग के निर्माण कार्य में घटिया सामग्री लगाने का आरोप लगाते हुए प्रदर्शन किया था। ग्रामीण भूपेंद्र सिंह, नीरज कुमार, बृजपाल सिंह का कहना है कि मार्ग का निर्माण मानकों के अनुरूप नहीं किया गया था, जिस कारण तीन माह में सड़क कई स्थानों से टूट गई।

नजीबाबाद डिपो के पास हाईवे पर गड्ढे।- फोटो : NAZIBABAD
विज्ञापन