फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Decreasing infection, increased panic due to deaths

घट रहा संक्रमण, मौतों से बढ़ी दहशत

Wed, 02 Feb 2022 11:00 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 02 Feb 2022 11:00 PM IST
विज्ञापन
Decreasing infection, increased panic due to deaths
घट रहा संक्रमण, मौतों से बढ़ी दहशत
विज्ञापन

बिजनौर। जिले में पिछले दस दिन में कोरोना से सात मौत हो चुकी हैं। इनमें से ज्यादातर को कोरोना से बचाव के लिए वैक्सीन तो लगी थी, लेकिन इनकी रोग प्रतिरोधक क्षमता बहुत कम थी। बुधवार को 53 कोरोना संक्रमित मिले। सक्रिय मामलों की संख्या घटकर अब 769 ही रह गई है।
कोरोना के मरीज जनवरी से कभी कम तो कभी ज्यादा हो रहे हैं। तीसरी लहर की शुरुआत में कोरोना के संक्रमण को जुकाम, खांसी का रोग माना जा रहा था, लेकिन कम रोग प्रतिरोधक क्षमता वालों के लिए यह घातक साबित हो रहा है। पिछले दस दिन में कोरोना संक्रमण से सात लोगों की जान जा चुकी है। इन सभी लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता बीमारी आदि की वजह से बहुत कम हो गई थी। उम्र दराज लोगों और बीमारियों से जूझने वाले कम आयु के लोगों की भी रोग प्रतिरोधक क्षमता कम हो जाती है। लगातार बनी हुई सर्दी में बुखार आदि होने और खाना समय पर न खाने से भी रोग प्रतिरोधक क्षमता पर असर पड़ता है। कोरोना की तीसरी लहर के समय जिलेवासियों को अपनी रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने की कोशिश करनी चाहिए।
विज्ञापन

योग और व्यायाम से बढ़ाएं रोग प्रतिरोधक क्षमता
रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने के लिए योग और व्यायाम सबसे कारगर तरीका है। जनता ने कोरोना की पहली लहर के बाद से ही योग को अपनाया हुआ है। हालांकि अभी सर्दी की वजह से योग कम ही लोग कर रहे हैं। आहार भी रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है। मौसमी फल शरीर में पोषक तत्वों की पूर्ति करते हैं। इसके अलावा विटामिन सी से भरे आहार व दवाई से भी रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाई जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रखें खुद का ध्यान : एसीएमओ
एसीएमओ डॉ. बीएस रावत के अनुसार मजबूत शरीर बीमारी का सामना कर सकता है। जनता कोरोना गाइडलाइन का पालन करते हुए रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने का भी ध्यान रखें। योग, व्यायाम तो सामान्य हालात में भी सभी को करने चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed