{"_id":"6931dc19f0b0d8abe7015467","slug":"decreased-soil-fertility-due-to-the-use-of-pesticides-bijnor-news-c-27-1-smrt1008-166638-2025-12-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: कीटनाशकों के उपयोग से घटी मिट्टी की उर्वरा शक्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: कीटनाशकों के उपयोग से घटी मिट्टी की उर्वरा शक्ति
Fri, 05 Dec 2025 12:38 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
Updated Fri, 05 Dec 2025 12:38 AM IST
विज्ञापन
बिजनौर। फसलों में अधिक उत्पादन की चाह में खाद और कीटनाशकों का अंधाधुंध उपयोग अब मिट्टी की सेहत पर भारी पड़ने लगा है। कृषि विशेषज्ञों के अनुसार रासायनिक उर्वरकों के असंतुलित प्रयोग से खेतों में पोषक तत्वों का संतुलन बिगड़ रहा है। इसके चलते मिट्टी की उर्वरा क्षमता लगातार घटती जा रही है। इससे फसल उत्पादन पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है।
कृषि विभाग ने जिले में बड़े स्तर पर मृदा परीक्षण अभियान शुरू किया है। रबी सीजन के लिए विभाग की ओर से 6500 मृदा नमूने लेने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। ताकि किसानों की जमीन का सही विश्लेषण कर उन्हें उपयुक्त पोषक तत्वों की जानकारी उपलब्ध कराई जा सके। अभियान तेजी से चल रहा है और किसानों को मृदा परीक्षण के प्रति जागरूक भी किया जा रहा है। कृषि विभाग का मानना है कि यदि किसान वैज्ञानिक पद्धति से उर्वरक प्रबंधन अपनाएं, तो मिट्टी की उर्वरा शक्ति को बचाया जा सकता है और उत्पादन भी बेहतर होगा।
कृषि अधिकारी व वैज्ञानिकों ने किसानों से अपील की है कि वे मृदा स्वास्थ्य कार्ड के आधार पर ही खाद का उपयोग करें, ताकि मिट्टी में पोषक तत्वों का संतुलन बनाएं रखा जा सके। किसान जैविक व प्राकृतिक विधि खेती करें और जमीन में गोबर का खाद और जैविक कीटनाशकों का प्रयोग करें। इससे मनुष्य व जमीन का स्वास्थ्य सही रहेगा।