फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   decorations made from waste materials

अपशिष्ट पदार्थों से बनाया सजावट का सामान

Sat, 08 Jan 2022 12:06 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 08 Jan 2022 12:06 AM IST
विज्ञापन
decorations made from waste materials
बिजनौर के कृष्णा कॉलेज में गृह विज्ञान द्वारा आयोजित प्रदर्शनी को देखने पहुंची दूसरे स्कूलों की - फोटो : BIJNOR
अपशिष्ट पदार्थों से बनाया सजावट का सामान
विज्ञापन

बिजनौर। कृष्णा कॉलेज में गृह विज्ञान विभाग की ओर से गृह विज्ञान-जीवन का इंद्रधनुष प्रदर्शनी आयोजित हुई। छात्राओं ने बाल विकास की शिक्षा से संबंधित साधनों के निर्माण के बारे में बताया।
बाल विकास में छात्राओं ने रंगों की संकल्पना को प्रदर्शित किया। छात्राओं ने अनेक प्रकार के टीचिंग मॉडल, कठपुतली, मास्क आदि बनाएं। छात्राओं ने इंद्रिय अंगों की गतिविधि की जानकारी दी और लूडो, कैरम, फल-सब्जी के खेल आदि भी प्रदर्शित किए।
विज्ञापन

फूड एंड न्यूट्रिशन में विभिन्न प्रकार के भोजन दर्शाए। छात्राओं ने एकीकृत बाल विकास योजना व मिड डे मील जैसे अनेकों कार्यक्रमों के बारे में बताया गया। विभिन्न भोज्य पदार्थों की पोषक मान को दर्शाया तथा मानव अंगों तथा अनेकों रोगों के विभिन्न मॉडल को भी दिखाया। अपशिष्ट पदार्थों से बोतल, फूल, गमले, कठपुतली आदि बनाईं। प्रदर्शनी देखने के लिए आर्य वैदिक कन्या इंटर कॉलेज, सरस्वती विद्या मंदिर हल्दौर, दिलेराम मेमोरियल इंटर कॉलेज बिजनौर, चाचा नेहरू स्मारक इंटर कॉलेज बालापुर आदि के विद्यार्थी आए। महाविद्यालय संस्थापक निदेशक राजीव कुमार, प्रबंधक मनोज कुमार, प्रबंध निदेशक पवन कुमार, प्राचार्य लॉ कॉलेज डॉ. परवेज अहमद खां, प्राचार्य साइंस कॉलेज डॉ. सीमा शर्मा आदि ने छात्राओं की प्रशंसा की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed