{"_id":"5e5809748ebc3ef3b3043f73","slug":"declaration-of-election-of-cooperatives-bijnor-news-mrt471170756","type":"story","status":"publish","title_hn":"सहकारी समितियों के चुनाव का एलान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सहकारी समितियों के चुनाव का एलान
विज्ञापन
सहकारी समितियों के चुनाव का एलान
बिजनौर। शासन ने उद्यान विभाग की सहकारी समितियों के चुनाव का एलान कर दिया है। चुनाव प्रक्रिया 13 मार्च से शुरू होगी। इसके लिए दावेदारों ने भागदौड़ शुरू कर दी है। सहकारिता विभाग के अपर जिला सांख्यिकी अधिकारी सत्यपाल सिंह के अनुसार जिले में उद्यान विभाग की 17 समितियां संचालित हैं। इनमें 13 समितियों का चुनाव होना है।
चार समितियों की अनंतिम मतदाता सूची शासन को नहीं भेजी गई है। इस कारण इन समितियों का चुनाव नहीं होगा। समितियों का चुनाव आठ अप्रैल 2020 को समाप्त हो रहा है। हर समिति में 25 सदस्य हैं। चुनाव चरणबद्ध है। प्रथम चरण में प्रबंध कमेटी के सदस्य अर्थात डेलीगेट चुने जाएंगे। हर समिति में नौ नौ डेलीगेट चुने जाने हैं। डेलीगेट के लिए समितियों की अनंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन 13 मार्च को होगा। एक अप्रैल को वोट पडे़ंगे। इसके बाद दूसरे चरण में तीन अप्रैल को सभापति तथा उपसभापति का चुनाव होगा। डेलीगेट सभापति व उपसभापति का चुनाव करेंगे। इसकी समस्त प्रक्रिया एक दिन में पूरी होगी। जिले में नजीबाबाद रोड बिजनौर स्थित मानसरोवर सहकारी आवास समिति का चुनाव भी उक्त कार्यक्रम के अनुसार होगा। समिति जमीन खरीदकर सदस्यों को प्लाट उपलब्ध कराती है।