फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Death of four youths drowned in canal, body found

बुखार से एक व्यक्ति की मौत

Mon, 18 Nov 2019 10:39 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 18 Nov 2019 10:39 PM IST
विज्ञापन
Death of four youths drowned in canal, body found
बुखार से व्यक्ति की मौत
विज्ञापन

शिवालाकलां। गांव शिवालाकलां में एक व्यक्ति की बुखार से मौत हो गई। उसका मुरादाबाद में एक निजी अस्पताल में उपचार चल रहा था। परिजनों का कहना है कि जांच में डेंगू होने की पुष्टि हुई थी। गांव के 50 वर्षीय हरचरण सिंह को करीब एक सप्ताह पहले बुखार आया था। परिजन उसका गांव के चिकित्सक के यहां उपचार कराते रहे। हालत गंभीर होने पर हरचरण सिंह को मुरादाबाद के एक निजी चिकित्सक के यहां भर्ती कराया गया। सोमवार को उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। परिजनों का कहना है कि उपचार के दौरान खून की जांच में हरचरण को डेंगू होने की पुष्टि हुई थी। गांव वालों का कहना है कि इससे पहले भी गांव में दो युवकों की बुखार से मौत हो चुकी है। गांव में अब भी शिवचरण सिंह, कल्याण सिंह, चमन, पीतम, रमेश, शमशेर, इलियास आदि दर्जनों लोग बुखार से पीड़ित हैं। कई लोगों का मुरादाबाद और अमरोहा में इलाज चल रहा है। गांव वालों ने गांव में नियमित सफाई व फॉगिंग कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed