फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Death of a young man working in Maharashtra

महाराष्ट्र में नौकरी कर रहे एक युवक की मौत

Sun, 12 Jul 2020 10:48 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 12 Jul 2020 10:48 PM IST
विज्ञापन
Death of a young man working in Maharashtra
महाराष्ट्र में नौकरी कर रहे एक युवक की मौत
विज्ञापन

कासमपुरगढ़ी। महाराष्ट्र में नौकरी करने गए एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक के पिता ने गांव के ही एक व्यक्ति को पुत्र की मृत्यु का जिम्मेदार ठहराते हुए तहरीर दी है।

गांव सीरवासुचंद्र निवासी मोहम्मद नफीस ने अपनी तहरीर में पुलिस को बताया कि उसके गांव का एक व्यक्ति महाराष्ट्र में खाने की कैंटीन चलाता है। करीब एक वर्ष पहले वह व्यक्ति उसके पुत्र मोहम्मद फैजान को सात हजार रुपये वेतन देने की बात कहकर महाराष्ट्र ले गया था। लॉकडाउन के बीच करीब दो माह पूर्व वह व्यक्ति उसके पुत्र को महाराष्ट्र में छोड़कर अकेला लौट आया। पूछने पर उसनेे बताया कि वह अपनी कैंटीन के किसी दूसरे व्यक्ति को सौंपकर आया है। तुम्हारा बेटा वहीं काम कर रहा है। शनिवार शाम महाराष्ट्र पुलिस ने फोन कर बताया कि उसके पुत्र फैजान की मौत हो गई है। बेटे की मौत की खबर सुनते ही परिवार में कोहराम मच गया। आरोप है कि जब मृतक के पिता ने गांव के उस व्यक्ति से बेटे की मौत के संबंध में पूछा तो उसने अपने साथियों के साथ मिलकर पीड़ित के साथ मारपीट की। पीड़ित ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने की मांग की है। वहीं कुछ ग्रामीणों का कहना है कि इस संबंध में आरोपी और पीड़ित पक्ष के बीच गांव में पंचायत हुई है। पंचायत में तय हुआ कि आरोपी महाराष्ट्र से मृतक के शव को लेकर आएगा और मृत्यु के कारणों का पता लगाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed