फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   death in fever in ravana

रवाना में बुखार से एक और महिला की मौत

Sat, 17 Sep 2016 12:55 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बिजनौर
अमर उजाला ब्यूरो, बिजनौर Updated Sat, 17 Sep 2016 12:55 AM IST
विज्ञापन
बिजनौर के गांव रवाना में शुक्रवार को बुखार से पीड़ित एक और महिला की मौत हो गई। इसके साथ ही गांव में बुखार से मरने वालों की संख्या 13 हो गई है। एक माह से भी कम समय में इतनी मौतों से ग्रामीणों में दहशत बनी हुई है।
विज्ञापन

रवाना निवासी मोहम्मदी खातून पत्नी इलियास को तीन दिन पहले बुखार आया था। परिजन दो दिन तक उसका ताजपुर के एक निजी चिकित्सक से इलाज कराते रहे। शुक्रवार को हालत गंभीर होने पर परिजन उसे मुरादाबाद ले जा रहे थे। उसकी रास्ते में ही मौत हो गई।
विज्ञापन


ग्रामीणों के अनुसार बुखार के कारण गांव में रोज ही कोई न कोई मौत हो रही है। तीन दिन पहले तो गांव में एक साथ तीन मौतें हुई थीं। इतनी संख्या में मौत होने के बाद भी स्वास्थ्य विभाग लापरवाही बरत रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि बुखार का प्रकोप होने के बावजूद जिला मुख्यालय से कोई टीम गांव नहीं पहुंची तथा मुख्य चिकित्साधिकारी ने भी दिन ही गांव में आकर कर्तव्य की इतिश्री कर ली। उधर, सीएचसी प्रभारी डा. विशाल दिवाकर ने शुक्रवार को महिला की बुखार से मौत होने से अनभिज्ञता जताई।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने दावा किया कि  सीएचसी पर आने वाले मरीजों का गंभीरता से उपचार कराया जा रहा है। उधर, नूरपुर के गांव चेहला में भी बुखार पीड़ितों की संख्या कम नहीं हो रही है। गांव से रोज ही 40 से 50 मरीज पीएचसी पहुंच रहे हैं। पीएचसी में चिकित्सकों और बिस्तरों की कमी से मरीज परेशान हैं। एक बैड पर दो से तीन मरीजों को लिटाकर उपचार किया जा रहा है। पीएचसी प्रभारी डा. कुनाल का कहना है कि गांव में बुखार पीड़ितों की संख्या कम हो रही है। पीएचसी आने वाले मरीजों का उचित इलाज किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed