फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Death due to swallowing pesticide in a dispute over partition

Bijnor News: बंटवारे को लेकर विवाद में कीटनाशक निगलने से मौत

Sat, 04 Jul 2026 01:32 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 04 Jul 2026 01:32 AM IST
विज्ञापन
Death due to swallowing pesticide in a dispute over partition
नहटौर। थाना क्षेत्र के गांव अकबरपुर में जमीन के बंटवारे को लेकर चल रहे पारिवारिक विवाद के चलते गृहकलह के बाद युवक ने कीटनाशक की गोलियां निगल लीं। गंभीर हालत में उसे बिजनौर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां देर रात उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

ग्रामीणों के अनुसार, अकबरपुर निवासी सतीश (28) पुत्र पीतम का जमीन के बंटवारे को लेकर अपने पिता व परिजनों से विवाद चल रहा था। बृहस्पतिवार को परिवार के लोग एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए नहटौर गए थे। शाम को घर लौटने के बाद विवाद फिर से बढ़ गया। बताया जाता है कि इसी दौरान सतीश ने अपनी पत्नी लक्ष्मी को कीटनाशक की गोलियां दिखाते हुए कहा कि अब वह लौटकर नहीं आएगा और घर से निकलकर जंगल की ओर चला गया।
विज्ञापन

सूचना मिलने पर उसका बहनोई उसे रोकने के लिए पीछे दौड़ा। बहनोई ने उसे समझाने का प्रयास किया, लेकिन इससे पहले ही सतीश दो गोलियां निगल चुका था। बहनोई ने उसके हाथ से बाकी गोलियां छीन लीं। कुछ ही देर में उसकी तबीयत बिगड़ने लगी। परिजन उसे तत्काल बिजनौर के एक निजी अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों के प्रयास के बावजूद देर रात उसकी मौत हो गई। मृतक अपने पीछे गर्भवती पत्नी व अन्य परिजनों को छोड़ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना पर पुलिस अस्पताल पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मामले के विवेचक रवींद्र प्रताप सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed