फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Dead body was removed from the grave after four months on the possibility of murder

Bijnor News: हत्या की आशंका पर चार महीने बाद कब्र से निकाला गया शव

Mon, 18 Mar 2024 02:32 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 18 Mar 2024 02:32 AM IST
विज्ञापन
Dead body was removed from the grave after four months on the possibility of murder
बागपत, मंडावर। चार महीने पहले सुपुर्द ए खाक किए गए शव को कोर्ट के आदेश पर कब्र से निकलवाते हुए पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक की बहन ने हत्या की आशंका के चलते कोर्ट से मामले में कार्रवाई की गुहार लगाई थी।
विज्ञापन

बिजनौर के मोहल्ला चाहशीरी बी निवासी अकील अहमद पुत्र तफसील अहमद के शव को चार माह पहले मंडावर में स्थित तालाब बिलांदी के निकट कब्रिस्तान में दफनाया गया था।मृतक की बहन मुमताज पत्नी फिरोज निवासी कांशीराम काॅलोनी ने बताया कि 23 नवंबर 2023 को उसकी भाभी आफरीन ने फोन पर उसके भाई अकील अहमद की मौत की खबर दी थी। जब उसने वहां जाकर देखा तो उसका भाई अकील अहमद मृत अवस्था में चारपाई पर पड़ा हुआ था। तब उन्हें कोई शक नहीं हुआ।
विज्ञापन

उसकी भाभी आफरीन ने मंडावर में एक रिश्तेदार की मदद से बिलांदी वाले तालाब के पास मृतक का शव दफना दिया । लेकिन जब उन्हें हत्या का शक हुआ तो उन्होंने 14 दिसंबर को कोर्ट में हत्या की आशंका के मद्देनजर लाश को कब्र से निकलवाकर चिकित्सीय परीक्षण कराने का अनुरोध किया जिसके बाद कोर्ट के आदेश पर आज एसडीएम सदर, सीओ सिटी, बिजनौर पुलिस और मंडावर पुलिस ने मौके पर पहुंच कर कब्र खुदवाकर शव बाहर निकलवाया। जिसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed