{"_id":"5fbea0888ebc3e9b7d3ff232","slug":"dead-body-of-youth-found-on-railway-line-bijnor-news-mrt5126796108","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेलवे लाइन पर मिला युवक का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेलवे लाइन पर मिला युवक का शव
विज्ञापन
रेलवे लाइन पर मिला युवक का शव
स्योहारा (बिजनौर)। एक युवक की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। युवक की बुधवार को बारात जानी थी। युवक की मौत से शादी की खुशियां मातम में बदल गईं। परिजनों ने युवक की हत्या की आशंका जताई है।
गांव हाजीपुरा निवासी भूपसिंह के पुत्र शिवकुमार उर्फ प्रदीप 25 वर्ष की आज बुधवार को बारात जानी थी। मंगलवार रात परिवार में मढ़े का कार्यक्रम चल रहा था। मढ़े के कार्यक्रम में डीजे पर लोग खुशी से नाच गा रहे थे। इस दौरान दूल्हे शिवकुमार उर्फ प्रकाश के मोबाइल पर किसी का फोन आ गया। प्रकाश मोबाइल पर बात करता करता जंगल की ओर चला गया। इसके बाद वह नहीं लौटा तो परिजन चिंतित हो गए। परिजनों ने शिवकुमार की तलाश करनी शुरू कर दी। लेकिन उसका कुछ पता नहीं चल सका।
देर रात शिवकुमार का शव गांव के रेलवे फाटक के पास रेलवे लाइन के पास पड़ा मिला। यह देख परिजनों के होश उड़ गए। शादी की खुशियां मातम में बदल गईं। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को पोस्टमार्टम के लिए के लिए भेज दिया। युवक की मौत कैसे हुई यह किसी को नहीं पता। परिजनों ने शिवकुमार की हत्या की आशंका जताई है। थानाध्यक्ष नरेंद्र कुमार गौड़ ने बताया कि गांव हाजीपुरा के रेलवे फाटक के पास बीती रात किसी ट्रेन की चपेट में आने से शिवकुमार की मौत हुई है। शव पोस्टमार्टम को भेज दिया।