{"_id":"64b83659b27a98e5e50ebca4","slug":"dead-body-of-youth-found-in-badhapurs-kho-river-bijnor-news-c-27-1-smrt1007-7318-2023-07-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: बढ़ापुर-खो नदी में युवक का शव मिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: बढ़ापुर-खो नदी में युवक का शव मिला
Thu, 20 Jul 2023 12:45 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
Updated Thu, 20 Jul 2023 12:45 AM IST
विज्ञापन
बढ़ापुर।
क्षेत्र के ग्राम सादातपुर गढ़ी-बरखेड़ा के समीप खो नदी में एक युवक का शव पड़ा मिला, जिसकी पहचान कार हादसे में लापता किरतपुर थाना क्षेत्र के ग्राम मेमन सादात निवासी शाहबुद्दीन के रूप में हुई।
विगत 11 जून की देर शाम दुगड्डा से वापस लौट रहे किरतपुर क्षेत्र के पांच दोस्तों की कार कोटद्वार के समीप कीचड़ में अनियंत्रित होकर खो नदी में गिर गई थी। उस समय कार में सवार दो युवक किरतपुर क्षेत्र के ग्राम बसेड़ा निवासी वसीम और ग्राम मेमन सादात निवासी शाहबुद्दीन लापता हो गए थे। 15 जून को क्षेत्र के ग्राम सारंगवाला के समीप खो नदी किनारे झाड़ियों में ग्राम बसेड़ा निवासी वसीम का शव पड़ा मिला था। बुधवार शाम बढ़ापुर क्षेत्र के ग्राम सादातपुर गढ़ी-बरखेड़ा के समीप खो नदी में ग्राम मेमन सादात निवासी शाहबुद्दीन का शव पड़ा मिला।