UP: महिला की लाश मिलने से फैली सनसनी, खेत में चारा लेने गई थी शाहजहां, मौत की वजह जानने में जुटे पुलिस अफसर
Bijnor Crime News : महिला की लाश मिलने से गांव में सनसनी फैल गई। बताया गया कि इसरार की पत्नी शाहजहां खेत में चारा लेने गई थी। वहीं, पुलिस अधिकारी मौत की वजह जानने में जुट गए हैं।
विस्तार
बिजनौर जनपद के शिवाला कलां में महिला की लाश मिलने से सनसनी फैल गई। बताया गया कि महिला चारा लेने के लिए गई थी, लेकिन उसका शव गन्ने के खेत में पड़ा मिला। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर सौंपी है।
बुधवार सुबह करीब 10 बजे गांव मालवा निवासी इसरार की पत्नी शाहजहां (45) वर्ष गन्ने के खेत में चारा लेने के लिए गई थी। वहीं, दोपहर तक घर वापस नहीं आने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू कर दी। काफी तलाश करने के बाद शाम को उसका शव गांव के ही इकबाल के गन्ने के खेत में पड़ा हुआ मिला। देखने में प्रतीत हुआ कि उसके सिर पर और सीने पर चोट लगी हुई है।
उधर, गांव में सूचना मिलने पर बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। घटना की जानकारी लगने पर पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में ले लिया और पोस्टमार्टम के लिए बिजनौर भिजवा दिया।
यह भी पढ़ें: Meerut: करवा चौथ के दिन जीजा संग फरार हुई पत्नी, पति ने फिर भी रखा व्रत, बोला-अब करूंगा ये प्रार्थना
मृतक महिला के पति ने परिजनों के साथ थाने पहुंचकर अपनी पत्नी की अज्ञात के नाम हत्या करने की तहरीर दी है। थाना अध्यक्ष दीपक कुमार ने तहरीर की पुष्टि करते हुए अग्रिम कार्रवाई करने की बात कही है।