{"_id":"5eda8f358ebc3e909943b90a","slug":"dead-body-of-retired-employee-found-near-railway-line-bijnor-news-mrt485038878","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेलवे लाइन के पास सेवानिवृत्त कर्मचारी का शव मिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेलवे लाइन के पास सेवानिवृत्त कर्मचारी का शव मिला
विज्ञापन

हल्दौर। रेलवे लाइन के निकट सेवा निवृत्त कर्मचारी का शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची जीआरपी पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। वहीं पालिका संविदाकर्मी की हार्ट से मौत हो गई।
जनपद अलीगढ़ निवासी रामबाबू (64 ) सहकारी गन्ना विकास समिति में चतुर्थश्रेणी कर्मचारी थे। करीब दो साल पूर्व रिटायर्ड होने के बाद हल्दौर से अम्हेड़ा मार्ग पर स्थित एक किराए के मकान में अकेले रहते थे। शुक्रवार सुबह करीब छह बजे रामबाबू का शव हल्दौर से अम्हेड़ा की ओर जाने वाली रेलवे लाइन के निकट पड़ा मिला। मोहल्लेवासियों के अनुसार शौच को जाते उसकी मौत हो गई। शव के पास ही पानी का एक प्लास्टिक का खाली डिब्बा पड़ा हुआ मिला। उनकी पत्नी की करीब एक वर्ष पूर्व दुर्घटना में मौत हो गई थी। थाना प्रभारी निरीक्षक कांति प्रसाद शर्मा का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चल सकेगा। वहीं मोहल्ला खेड़ा निवासी नगर पालिका के सफाईकर्मी मनोज कुमार की मौत हो गई। परिजनों के अनुसार सुबह उसके सीने में तेज दर्द होने की शिकायत हुई। परिजन उसे उपचार के लिए सीएचसी ले गए। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सीएचसी प्रभारी डॉक्टर मदनपाल सिंह ने मामले की पुष्टि की है।