फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Dead body of female heifer found in sugarcane field, stir among villagers

Bijnor News: गांव सौफतपुर के खादर क्षेत्र में मिला मादा गुलदार का शव

Fri, 06 Jan 2023 11:26 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 06 Jan 2023 11:26 PM IST
विज्ञापन
Dead body of female heifer found in sugarcane field, stir among villagers
बिजनौर : नजीबाबाद के नांगलसोती के सौफतपुर में गन्ने के खेत में मृत पड़ा गुलदार। - फोटो : NAZIBABAD
नांगलसोती/नजीबाबाद (बिजनौर)। गांव सौफतपुर के खादर क्षेत्र में गन्ने के खेत में एक मादा गुलदार का शव मिला है। गुलदार की गर्दन पर गंभीर चोटों के निशान हैं। ग्रामीणों को शव के पास से एक और गुलदार भागता दिखाई दिया।
विज्ञापन

राजगढ़ वन रेंज से सटे नांगलसोती के गांव सौफतपुर के मौजा गोएला बी के जंगल में शुक्रवार को गुलदार का शव मिला। सौफतपुर निवासी मनोज राणा का ठेकेदार जितेंद्र कुमार शुक्रवार तड़के उनके खेत पर गन्ने की कटाई करने पहुंचा। गन्ना काटते समय अचानक एक गुलदार गन्ने के खेत से भागता दिखाई दिया। जितेंद्र ने खेत के पास जाकर देखा तो एक गुलदार मृत अवस्था में पड़ा था और उसकी गर्दन पर गंभीर चोटों के निशान थे। जितेंद्र ने इसकी सूचना खेत स्वामी मनोज राणा को दी। सूचना पर मनोज राणा समेत अनेक ग्रामीण मौके पर पहुंचे। खेतों में गुलदार होने की सूचना से ग्रामीणों में हड़कंप मचा है। सूचना पर पहुंचे वन विभाग के अधिकारियों ने प्रथम दृष्टया मामला दो गुलदारों के आपसी संघर्ष का बताया है।
विज्ञापन

क्षेत्र विवाद में फंसा रहा मामला
सौफतपुर के जंगलों में गुलदार का शव मिलने की सूचना पर सामाजिक वानिकी विभाग के दरोगा नीतिश कुमार और राजगढ़ रेंज के अधिकारी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। दोनों विभाग के अधिकारी एक-दूसरे के क्षेत्र का मामला बताकर अपना पल्ला झाड़ते रहे। डीएफओ एमके शुक्ला के निर्देश पर रिजर्व फोरेस्ट के एसडीओ राजीव कुमार मौके पर पहुंचे। जिसके बाद राजगढ़ वन रेंज अधिकारी सुरेश चंद्र जोशी के नेतृत्व में टीम ने गुलदार के शव को पोस्टमार्टम के लिए कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed