{"_id":"63b2d67318b9b6097f3798cb","slug":"dead-body-of-elephant-found-in-amangarh-range-in-bijnor-district","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: अमानगढ़ रेंज में मिला हाथी का शव, मचा हड़कंप, मौत का कारण जानने में जुटे वन अफसर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: अमानगढ़ रेंज में मिला हाथी का शव, मचा हड़कंप, मौत का कारण जानने में जुटे वन अफसर
Mon, 02 Jan 2023 06:35 PM IST
कपिल kapil
अमर उजाला ब्यूरो, बिजनौर
अमर उजाला ब्यूरो, बिजनौर
Published by: कपिल kapil
Updated Mon, 02 Jan 2023 06:35 PM IST
सार
Bijnor News : अमानगढ़ रेंज में हाथी का शव मिलने से हड़कंप मच गया। वन विभाग के अधिकारी मौत का कारण जानने में जुटे हुए हैं।
विज्ञापन
अमानगढ़ रेंज में मिला हाथी का शव।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
बिजनौर में अमानगढ़ रेंज में सोमवार को हाथी का शव मिला है। वनकर्मियों की सूचना पर उच्च अधिकारियों ने हाथी के शव का पोस्टमार्टम कराया। डीएफओ का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हाथी की मौत का कारण स्पष्ट हो पाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
डीएफओ अनिल पटेल ने बताया कि सोमवार सुबह मकोनिया बीट इंचार्ज श्यामलाल यादव, गार्ड नईम अहमद, वाचर मनोज कुमार, यशपाल सिंह आदि गश्त कर रहे थे। तभी मकोनिया बीट के कंपार्ट 18 में हाथी का शव दिखाई दिया। गश्ती दल ने तत्काल घटना से उच्च अधिकारियों को अवगत कराया।
विज्ञापन
सूचना मिलने पर उच्च अधिकारियों ने घटना स्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि शव दो दिन पुराना प्रतीत हो रहा है। यह मखना दंतहीन नर हाथी है, जिसकी उम्र लगभग 15 वर्ष है। हाथी पिछले एक सप्ताह से बीमार था साथ ही उसके कान के पीछे एक जख्म भी था।
यह भी पढ़ें: हादसों का कहर: नए साल के दूसरे दिन बुझे तीन घरों के चिराग, चाचा-भतीजे समेत तीन की मौत, परिजनों में मचा कोहराम
पीलीभीत से आए डॉ. दक्ष गंगवार के अलावा डॉ. एसपी सिंह, डॉ. धीरेंद्र शर्मा की टीम ने हाथी का पोस्टमार्टम किया। हाथी के सभी अंग सुरक्षित हैं। संभवत: बीमारी के चलते ही हाथी की मौत हुई है। मौत का सही कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर ही पता लग सकेगा। इस मौके पर एसडीओ अंशुमान मित्तल, रेंजर राकेश शर्मा के अलावा मजरुल हसन, भोपाल सिंह आदि वनकर्मी मौजूद रहे।
यह भी पढ़ें: Meerut News Live: रोहटा में सांड ने ली महिला की जान, मुंडाली में बच्ची की हत्या, यहां पढ़ें-खास खबरें