फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Dead body of cattle grazing found in Chhoia

पशु चराने गए बुजुर्ग का शव छोइया में मिला

Fri, 04 Dec 2020 11:44 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 04 Dec 2020 11:44 PM IST
विज्ञापन
Dead body of cattle grazing found in Chhoia
चांदपुर के गांव रायपुर खादर मे छोईया नदी में मिले किसान के शव को देखती भीड़। - फोटो : BIJNOR
पशु चराने गए बुजुर्ग का शव छोइया में मिला
विज्ञापन

चांदपुर। जंगल में पशु चराने गए बुजुर्ग का शव छोइया नदी में मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिजनों ने जांच कर कार्रवाई करने की मांग की है।
जलीलपुर क्षेत्र के गांव रायपुर खादर निवासी गंगाराम उर्फ मुखिया (62 वर्ष) रोज की तरह बृहस्पतिवार को भी पशु चराने गंगा खादर के जंगल में गए थे। शाम को पशु तो जंगल से घर लौटकर आ गए लेकिन गंगाराम घर नहीं पहुंचे। जिससे परिजनों को चिंता हुई। परिजनों ने गंगाराम की रात में ही खोजबीन दी लेकिन कोई पता नहीं चल सका।
विज्ञापन

शुक्रवार सुबह परिजनों व गांववासियों को छोइया नदी की ढांग पर गंगाराम के कपड़े, जूते व खाना रखने का थैला रखा मिला। लोगों ने छोइया नदी में फैली घास व समुंदर सोख हटाकर गंगाराम की तलाश की। करीब 200 मीटर दूर दक्षिण दिशा में गंगाराम का शव पानी में मिला। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। गंगाराम के पुत्र यशपाल सिंह ने पुलिस को तहरीर देकर जांच कर कार्रवाई की मांग की है। जलीलपुर पुलिस चौकी इंचार्ज सत्येंद्र सिंह उज्जवल के मुताबिक किसान की मौत नहाते हुए पानी में डूबने से होने की आशंका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed