{"_id":"5f00c9558ebc3ea072037199","slug":"dead-body-of-a-young-man-found-in-mango-orchard-bijnor-news-mrt4896621177","type":"story","status":"publish","title_hn":"पैजनियां में आम के बाग में मिला युवक का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पैजनियां में आम के बाग में मिला युवक का शव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हल्दौर (बिजनौर)। गांव पैजनियां के एक आम के बाग में एक युवक का पेड़ पर शव रस्सी से लटका मिला। परिजन युवक की हत्या को लेकर आशंकित है। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे सीओ सिटी व थाना प्रभारी ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया। मृतक के भाई ने मामले की तहरीर थाने में दी है।
गांव पैजनियां निवासी अतुल त्यागी ( 27 ) गाजियाबाद में एक प्राइवेट बैंक में नौकरी करता था। कुछ दिन पूर्व वह गाजियाबाद से गांव में आया हुआ था। शुक्रवार शाम करीब चार बजे अतुल अपने परिजनों से खेत पर कहकर गया था, लेकिन देर शाम तक वह अपने घर नहीं लौटा। परिजनों ने उसकी तलाश की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चल सका। ग्राम प्रधान के पति देवेंद्र त्यागी ने अपना आम का बाग क्षेत्र के एक गांव निवासी एक व्यक्ति को ठेके पर दे रखा है। शनिवार सुबह करीब आठ बजे आम के बाग में रखवाला पहुंचा तो पेड़ से रस्सी से लटके अतुल का शव दिखाई दिया। उसने मामले की सूचना फोन पर ग्राम प्रधान के पति को दी। सूचना पाकर मौके पर ग्रामवासियों की भीड़ जमा हो गई। ग्राम प्रधान के पति की सूचना पर सीओ सिटी कुलदीप अग्रवाल, थाना प्रभारी निरीक्षक राजेश सोलंकी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। युवक की मौत पर उसके परिवार में कोहराम मचा हुआ है। मृतक के परिजनों उसकी हत्या को लेकर आशंकित है। मृतक के भाई नकुल त्यागी ने मामले की तहरीर थाने में दी है। थाना प्रभारी निरीक्षक राजेश सोलंकी का कहना है कि मामले की जांच कर सख्त कार्रवाई की जाएगी।