फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Dead body of a person found hanging from a tree in Rajgarh forest range

Bijnor News: राजगढ़ वन रेंज में पेड़ से लटका मिला व्यक्ति का शव

Mon, 18 Dec 2023 01:08 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Mon, 18 Dec 2023 01:08 AM IST
विज्ञापन
Dead body of a person found hanging from a tree in Rajgarh forest range
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बिजनौर, भागूवाला/नजीबाबाद। गांव सीतावाली के निकट राजगढ़ वन रेंज के जंगल में एक व्यक्ति का शव पेड़ से लटका हुआ मिला।
भागूवाला के चंदक हेड मार्ग से सटे जंगल में राजगढ़ वन रेंज अधिकारी प्रिंस कुमार वनकर्मियों के साथ गश्त कर रहे थे। उन्हें वन क्षेत्र में एक बाइक खड़ी दिखी। बाइक से कुछ ही फासले पर छानबीन की तो वनकर्मियों को पेड़ पर फंदे में लटका हुआ एक व्यक्ति का शव मिला। वनकर्मियों ने पुलिस को इसकी सूचना दी। पुलिस और फोरेंसिक टीम के मौके पर पहुंचने पर शव को पेड़ से उतारा गया। मृतक की पहचान औरंगपुर भिक्कू निवासी नफीस के रूप में हुई है।
मृतक के पिता हनीफ ने पुलिस को बताया कि नफीस करीब पांच महीने से अपनी पत्नी रूबी के साथ ज्वालीपुर रहकर पेंटर का काम कर रहा था। नफीस आठ दिन से लापता था। शनिवार को ज्वालापुर थाने में नफीस की गुमशुदगी की तहरीर भी दी गई थी। नफीस और उसकी पत्नी में विवाद था, जिस कारण उसकी पत्नी रूबी अपने मायके लालाढांग में रह रही थी। पुलिस ने शव को पोस्टमोर्टम के लिए भेज दिया। पुलिस प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का मान रही है।
विज्ञापन

- मृतक की जेब से मिली नकदी और चेक
नजीबाबाद। मृतक नफीस की जेब से पुलिस को करीब छह हजार रुपये की नकदी और एक 40 हजार रुपये का चेक मिला। इसके अलावा नफीस का फोन भी पुलिस को उसकी जेब से मिला। शव पास एक खाली और एक भरी हुई शराब की बोतल भी मिली। फारेंसिंक टीम ने जांच के लिए घटनास्थल से कई नमूने भी लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed