फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Dead body hound in a room after a woman has murdered in Bijnor city

Bijnor Murder: दहेज के लिए विवाहिता की हत्या, कमरे में पड़ी मिली लाश, पति हुआ फरार

Wed, 29 Jun 2022 08:44 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Published by: कपिल kapil Updated Wed, 29 Jun 2022 08:44 PM IST
सार

दहेज के लिए विवाहिता का मर्डर कर दिया गया। महिला की लाश कमरे में पड़ी मिली। उधर, पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया और मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Dead body hound in a room after a woman has murdered in Bijnor city
घटना के बाद मौके पर जमा हुई भीड़। - फोटो : amar ujala

विस्तार

बिजनौर में दहेज के लिए एक महिला की हत्या कर दी गई। महिला का शव कमरे में ही पड़ा मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। महिला के पिता ने दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। उधर, पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की। 

विज्ञापन


मुजफ्फरनगर के गांव भेसरहेड़ी थाना छपार निवासी शाहवेज पुत्र मुस्तकीम अपनी पत्नी कोशीनजहां के साथ बिजनौर में बुल्ला के चौराहे के पास एक मकान में रह रहा था। जो दो महीना पहले ही बिजनौर में आकर रहने लगा। बुधवार सुबह कोशीनजहां का शव कमरे में ही पड़ा मिला। 
विज्ञापन


परिजनों ने बताया कि कोशीनजहां को उसकी मां ने रात में फोन किया था, लेकिन उसका फोन नहीं उठा। बुधवार सुबह तीन-चार बार कॉल करने के बाद शाहवेज ने फोन उठाया और कोशीनजहां के इंतकाल होने की जानकारी दी। मायके वाले पहुंचे तो शव कमरे में ही पड़ा मिला, जबकि पति गायब था। पुलिस को मामले की सूचना दी गई। पुलिस ने घटनास्थल का मौका मुआयना करते हुए शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Saharanpur: कुदरत के कहर से गांव में मचा हाहाकार, बिजली गिरने से दो मकान क्षतिग्रस्त, देखें तस्वीरें

परिजनों ने बताया कि कोशीनजहां की शादी मार्च 2019 में शाहवेज आलम पुत्र मुस्तकीम निवासी भेसरहेड़ी के साथ हुई थी। अक्सर उसके साथ दहेज को लेकर मारपीट करता था। मृतका के पिता मौसम अली निवासी तेवड़ा थाना ककरौली ने तहरीर देकर हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। प्रभारी निरीक्षक रवींद्र वशिष्ठ ने बताया कि मामले में मृतक महिला के पिता की तहरीर पर दहेज हत्या में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed