फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Dead body found in the field

खेत में मिला लापता अधेड़ का शव

Mon, 01 Jun 2020 11:00 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 01 Jun 2020 11:00 PM IST
विज्ञापन
Dead body found in the field
जलालाबाद के गांव प्रतापपुर में शव मिलने के बाद जमा भीड़। - फोटो : NAZIBABAD
खेत में मिला लापता अधेड़ का शव
विज्ञापन

नजीबाबाद/जलालाबाद। गांव प्रतापपुर क्षेत्र में गन्नेे के खेत में लापता अधेड़ का शव मिलने से सनसनी फैल गई। परिजनों ने गांव के ही एक व्यक्ति और उसके पुत्रों पर हत्या के आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

तहसील के गांव प्रतापपुर से 50 वर्षीय फूल सिंह रविवार को प्रात: 10 बजे से लापता था। परिजन उसकी तलाश में जुटे थे। फूल सिंह का अर्द्धनग्न शव सोमवार दोपहर गांव के पास ही त्रिलोकी के खेत में मिला। सूचना मिलते ही सीओ प्रवीण कुमार सिंह, थाना प्रभारी संजय शर्मा पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंच गए। ग्रामप्रधान इंद्रप्रताप सिंह, पूर्व प्रधान आदेश की उपस्थिति में मृतक के परिजनों ने पुलिस को बताया कि फूल सिंह का गांव के ही ओमपाल और उसके पुत्रों से विवाद हुआ था। विवाद के बाद से फूल सिंह लापता था। मृतक के पुत्र विशाल ने पुलिस को ओमपाल और उसके पुत्रों मनोज, टिंकू, दीपक और मुकुल के खिलाफ नामजद तहरीर पुलिस को सौंपी है। पुलिस ने मृतक का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बिजनौर भेज दिया। बताया जाता है मृतक के पुत्र के प्रेमप्रसंग को लेकर विवाद हुआ था। तभी से मृतक लापता था। सीओ प्रवीण कुमार सिंह ने बताया प्रकरण की जांच की जा रही आरोपियों को तत्काल गिरफ्तार किया जाएगा।

नजीबाबाद के गांव प्रतापपुर में वृद्घ का शव मिलने पर जांच करते थाना प्रभारी संजय शर्मा।

नजीबाबाद के गांव प्रतापपुर में वृद्घ का शव मिलने पर जांच करते थाना प्रभारी संजय शर्मा।- फोटो : NAZIBABAD

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed