फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   DCM to be vulnerable to the death of the couple

डीसीएम की चपेट में आकर दंपति की मौत

Thu, 27 Oct 2016 12:17 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर Updated Thu, 27 Oct 2016 12:17 AM IST
विज्ञापन
DCM to be vulnerable to the death of the couple
नूूरपुर-बिजनौर मार्ग पर खजूरी गांव के पास दुर्घटना के बाद पलटी डीसीएम - फोटो : अमर उजाला
नूरपुर में बिजनौर मार्ग पर गांव खजूरी के पास बुधवार की सुबह तेज रफ्तार से डीसीएम की चपेट में आकर बाइक सवार दंपति की मौत हो गई। हादसे के बाद चालक डीसीएम में फंसी बाइक को करीब आठ किलोमीटर दूर नूरपुर तक घसीट लाया। बाइक को मंडी समिति के पास फेंककर भागने के प्रयास में डीसीएम शिवमंदिर चौक पर अनियंत्रित होकर पलट गई। इस दौरान वहां से गुजर रही एक ई- रिक्शा डीसीएम के नीचे दब गई। पुलिस ने डीसीएम चालक को हिरासत में ले लिया है। 
विज्ञापन

गांव नाहर सिंह निवासी गजेंद्र सिंह अपनी पत्नी सुनीता के साथ बुधवार की सुबह सात बजे बाइक से अपनी पत्नी के साथ ससुराल नवादा जा रहे थे। बिजनौर मार्ग पर गांव खजूरी से कुछ आगे सामने से आ रही एक तेज रफ्तार डीसीएम ने उनकी बाइक को चपेट में ले लिया। इस हादसे में गजेंद्र (40) और उसकी पत्नी सुनीता (37) की मौके पर ही मौत हो गई। उनकी बाइक डीसीएम के बंफर में बुरी तरह से फंस गई। घटना से हड़बड़ाया चालक डीसीएम लेकर वहां से फरार हो गया। चालक बाइक को करीब आठ किलोमीटर दूर नूरपुर तक घसीट लाया। नूरपुर में मंडी समिति के पास डीसीएम रोककर उसने फंसी बाइक को किसी तरह निकाला। इस दौरान वहां मौजूद दुकानदारों ने शक होने पर उसे रोकने का प्रयास किया, तो वह डीसीएम से फिर से भाग निकला।
विज्ञापन

 शिवमंदिर चौक पर तेजी के साथ मुरादाबाद की ओर मोड़ते समय डीसीएम अनियंत्रित होकर चौराहे के बीच पलट गई। इस दौरान वहां से गुजर रही ई-रिक्शा डीसीएम के नीचे दब गई। ई-रिक्शा स्वामी गांव हंसुपुरा निवासी कमाल ने किसी तरह कूदकर जान बचाई। मौके पर मौजूद पुलिस ने डीसीएम चालक को दबोच लिया। उधर, दंपति की मौत से गुस्साए परिजनों ने घटनास्थल पर हंगामा करते हुए जाम लगाने का प्रयास किया। मौके पर पहुंचे प्रभारी निरीक्षक अजय कुमार सिंह ने ग्रामीणों को समझाकर शांत किया। मृतक गजेंद्र के भाई मंगेश की तहरीर पर पुलिस ने डीसीएम चालक के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पति-पत्नी की मौत से उनके परिजनों में कोहराम मचा है। वहीं, डीसीएम पलटने से मुरादाबाद मार्ग पर जाम लगा गया। पुलिस ने क्रेन मंगवाकर डीसीएम उठवाकर करीब एक घंटे बाद जाम खुलवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोतवाली देहात में बुग्गी की चपेट में आकर किशोर की मौत हो गई। परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बगैर ही उसका अंतिम संस्कार कर दिया। गांव हादरपुर निवासी 15 वर्षीय मुकुल कुमार पुत्र महेंद्र सिंह भैंसा बुग्गी से जंगल से चारा लेने गया था। किसी तरह वह बुग्गी की चपेट में आ गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मुकुल के परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बिना  ही उसका अंतिम संस्कार कर दिया। मुकुल एचएम पब्लिक स्कूल में कक्षा  नौ का छात्र था। उसकी निधन पर शोकसभा के बाद स्कूल में बुधवार को अवकाश घोषित कर दिया गया।


शेरकोट में बाइक, कार की टक्कर में बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को प्राथमिक उपचार के बाद बाहर ले जाया गया है।  मोहल्ला काजियान निवासी रईस ने बताया कि वह पेट्रोल पंप से बाइक में तेल डलवाकर घर जा रहा था। इस दौरान विपरीत दिशा से आ रही कार और बाइक की टक्कर हो गई, जिससे वह गंभीर  रूप से घायल हुआ है। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि बाइक सवार ने हेलमेट नहीं लगा रखा था। चालक कार लेकर मौके से        फरार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed