{"_id":"645a97206f8a461b3a0d48d4","slug":"date-of-practical-examination-of-degree-colleges-extended-bijnor-news-c-27-1-smrt1007-2881-2023-05-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: बिजनौर - डिग्री काॅलेजों की प्रयोगात्मक परीक्षा की तारीख विस्तारित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: बिजनौर - डिग्री काॅलेजों की प्रयोगात्मक परीक्षा की तारीख विस्तारित
Wed, 10 May 2023 12:25 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
Updated Wed, 10 May 2023 12:25 AM IST
विज्ञापन
- अंतिम तिथि के बाद अंक नहीं होंगे स्वीकार्य, छात्रों का रुक सकता है परीक्षाफल
संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। जिले के डिग्री काॅलेजों के लिए महत्वपूर्ण खबर है। लापरवाही पर छात्रों का परीक्षाफल रुक सकता है। रुहेलखंड विश्वविद्यालय ने स्नातक स्तर पर विषम सेमेस्टर की प्रयोगात्मक परीक्षा संपन्न कराने की तारीख विस्तारित कर दी है। इस तारीख के बाद अंक स्वीकार्य नहीं होंगे।
विश्वविद्यालय के मीडिया सदस्य तपन कुमार वर्मा के अनुसार स्नातक स्तर विषम सेमेस्टर बीए, बीकाॅम, बीबीए प्रथम, द्वितीय व तृतीय सेमेस्टर, की प्रयोगात्मक परीक्षा संपन्न कराने हेतु तिथि 15 मई 2023 तक विस्तारित की जाती है। महाविद्यालय इस मध्य अंक अपलोड कर दें। 15 मई के बाद किसी भी दशा में अंक स्वीकार्य नहीं होगा। ऐसे महाविद्यालयों का परीक्षाफल घोषित नहीं होगा। परीक्षाफल घोषित नहीं होने का संपूर्ण उत्तरदायित्व संबंधित महाविद्यालय का होगा। शेष नियम पूर्ववत है।
बीएससी कृषि प्रयोगात्मक परीक्षा तिथि बढ़ी
रुहेलखंड विश्वविद्यालय के मीडिया सदस्य तपन कुमार वर्मा के अनुसार भी एस सी कृषि सम सेमेस्टर परीक्षा 2023 की प्रयोगात्मक परीक्षा कराने की अंतिम तिथि 15 मई कर दी गई है। इसके बाद विश्वविद्यालय अंक स्वीकार्य नहीं करेगा।