फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Dastarbandi of nine little Hafiz held in Baharul Uloom

Bijnor News: बहरुल उलूम में नौ नन्हें हाफिजों की हुई दस्तारबंदी

Wed, 23 Oct 2024 12:31 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 23 Oct 2024 12:31 AM IST
विज्ञापन
Dastarbandi of nine little Hafiz held in Baharul Uloom
नींदडू । मदरसा जामिया बहरुल उलूम लक्खी बाग नींदडू में एक दिवसीय वार्षिक जलसे का आयोजन किया गया। इसमें कुरआन मुकद्दस हिफ्ज करने वाले नौ नन्हें हाफिजों की दस्तारबंदी की गई।
विज्ञापन

मोहम्मद असजद, अब्दुस्स सुबहान, मोहम्मद शान, अब्दुल हादी, मोहम्मद अरसलान, मोहम्मद उजै़र, मोहम्मद उमर, मोहम्मद अबुज़र और मोहम्मद हम्माद को मौलाना अंसार अहमद (रामपुर), मौलाना जुबैर अहमद (मुरादाबाद) और मुफ्ती अकीलुर्रहमान (दिल्ली) ने हाफिज बनने पर मुबारकबाद दी। मौलाना इमरान अहमद की सरपरस्ती, मुफ्ती मोहम्मद कमर कासमी की अध्यक्षता और मुफ्ती मोहम्मद हंज़ला के संचालन में जलसे का आगाज़ कारी हसीबुर्रहमान के कुरआन की तिलावत से हुआ। कारी मुस्तफा तरन्नुम ने नात-ए-पाक पढ़ी। मौलाना अंसार रामपुरी और मौलाना जुबैर आलम मुरादाबादी ने भी अपनी तकरीरों से लोगों का मार्गदर्शन किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में मुफ्ती मुजम्मिल हुसैन, मुफ्ती जफर, मुफ्ती कासिम, मुफ्ती सदाकत, मौलाना आसिफ, मौलाना फैसल, मौलाना अब्दुल अलीम, मौलाना सिराज, मौलाना गाजी, कारी मुजाहिद, कारी इमरान, कारी मुबीन, कारी इकराम और कारी तौसीफ आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed