फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Darkness in 19 villages due to lightning in Haldaur

Bijnor News: हल्दौर- बिजली गिरने से 19 गांव में छाया अंधेरा

Mon, 19 Jun 2023 12:32 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Mon, 19 Jun 2023 12:32 AM IST
विज्ञापन
Darkness in 19 villages due to lightning in Haldaur
हल्दौर। बारिश के बीच बिजलीघर में बिजली गिरने से आठ फीडर में तकनीकी खराबी आ गई। जिससे हल्दौर कस्बे समेत 19 गांवों की विद्युत आपूर्ति ठप रही। करीब दस घंटे तक विद्युत उपभोक्ताओं को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

रविवार की तड़के तेज बारिश से लोगों को गर्मी से राहत मिली और किसानों के चेहरे खिल उठे। उधर नगर के विद्युत उपखंड की वीसीपी रिले पर बिजली गिर जाने से करीब आठ फीडर पर तकनीकी खराबी आ गई। जिससे नगर समेत बल्दिया, कुम्हारपुरा, हरदासपुर गढ़ी, बिसाठ, नवादा तुल्ला आदि समेत 19 गांवों की दस घंटे तक विद्युत आपूर्ति ठप रही। विद्युत आपूर्ति ठप होने से नगरवासियों व क्षेत्रवासियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे निगम के अवर अभियंता की ओर से खामियों को दूर करते हुए बिजली आपूर्ति सुचारू कराई। निगम के जेई गौतम कुमार ने दस घंटे बाद विद्युत आपूर्ति सुचारु कराए जाने की पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed