फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Danger of dengue: Two new cases of dengue found in the district, now the number has reached six

डेंगू का खतरा : जनपद में मिले डेंगू के दो नए केस, अब संख्या हुई छह

Mon, 13 Oct 2025 11:33 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Mon, 13 Oct 2025 11:33 PM IST
विज्ञापन
Danger of dengue: Two new cases of dengue found in the district, now the number has reached six
बिजनौर। जिले में अभी तक डेंगू का खतरा बना हुआ है। अभी दो नए रोगियों में डेंगू की पुष्टि हुई है। इसलिए, सतर्कता बरतने की जरूरत है। मलेरिया विभाग द्वारा डेंगू संक्रमित मरीजों की तबीयत में सुधार बताया रहा है। विभाग की ओर से संक्रमित मरीजों के घरों के आसपास एंटी लार्वा का छिड़काव करा दिया गया है।
विज्ञापन

शहर के मोहल्ला प्रेम नगर निवासी 42 वर्षीय महिला बुखार से पीड़ित थी। एक अक्तूबर को बुखार आया। इसके बाद निजी चिकित्सक से दवाई ली। बाद में डेंगू की जांच कराई। रेपिड कार्ड में डेंगू की पुष्टि होने के बाद एलाइजा टेस्ट कराया जो पॉजिटिव मिला। इसके अलावा चांदपुर के गांव अकबरपुर जोझा में भी एक अक्तूबर को पांच वर्षीय बालक बुखार से पीड़ित था। जांच कराने पर डेंगू की पुष्टि हुई।
विज्ञापन

जिला मलेरिया अधिकारी मंजूषा गुप्ता ने बताया कि दोनों मरीजों के एलाइजा टेस्ट पॉजिटिव मिले। इसके बाद मलेरिया और स्वास्थ्य विभाग की टीम मरीजों की घर पहुंची और बुखार रोगियों का सर्वे किया। इस दौरान परिवार में अन्य कोई बुखार से ग्रसित नहीं मिला। टीम ने मरीजों के घरों के आसपास एंटी लार्वा का छिड़काव कराया। साथ ही परिवार के लोगों की भी जांच की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed