{"_id":"62128bf56d0b760f3f67e7fe","slug":"damage-to-early-wheat-crop-due-to-strong-wind-bijnor-news-mrt577706976","type":"story","status":"publish","title_hn":"तेज हवा से गेहूं की अगेती फसल को नुकसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तेज हवा से गेहूं की अगेती फसल को नुकसान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तेज हवा से गेहूं की अगेती फसल को नुकसान
बिजनौर। मौसम में रोजाना परिवर्तन हो रहा है। दिन में तेज धूप निकल रही है और धूल भरी आंधी चल रही है। तेज हवा की वजह से लोगों का सड़कों पर चलना भी दुश्वार हो गया। रविवार को जिले में 28.2 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवा चली। जिन खेतों की सिंचाई की गई थी, तेज हवा के कारण उनमें गेहूं और सरसों की फसल गिर गई।
तेज हवा की वजह से धूल आंखों में घुस रही है। हवा के कारण दोपहिया वाहनों पर चलना मुश्किल हो रहा है। हवा के तेज झोकों के कारण लोग बाहर से घरों के अंदर जाने को मजबूर हो गए। मौसम विभाग के मुताबिक जिले में रविवार को 28.2 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवा चली। वहीं, जिले में अधिकतम तापमान 23.2 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 7.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जिला कृषि अधिकारी अवधेश मिश्रा ने बताया कि जहां गेहूं पर बालियां आ गई हैं। जिन खेतों की सिंचाई की गई है, उनमें फसल गिर गई है। इसके साथ ही दिन में बढ़ रहे तापमान से भी गेहूं की फसल पर विपरीत असर पड़ेगा। उन्होंने सुझाव दिया है कि किसान हवा की गति को देखकर ही खेतों की सिंचाई करें।