फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Damage to crops due to strong wind with rain

बारिश के साथ तेज हवा चलने से फसलों को नुकसान

Wed, 05 Aug 2020 12:24 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 05 Aug 2020 12:24 AM IST
विज्ञापन
Damage to crops due to strong wind with rain
बारिश के साथ तेज हवा चलने से फसलों को नुकसान
विज्ञापन

बिजनौर। बारिश के साथ तेज हवा चलने से फसलों को भारी नुकसान पहुंचा है। तेज हवा के कारण फसलें जमीन पर लेट गई हैं। फसल गिरने से पैदावार घटने से किसान चिंतित हैं। कई जगह पेड़ भी टूटे। अधिकांश क्षेत्रों में कई घंटे बिजली आपूर्ति बाधित भी रही। कई जगह जलभराव होने से लोग परेशान रहे। वहीं उमस भरी गर्मी से कुछ राहत मिली।

सोमवार को रक्षाबंधन के साथ ही सावन महीने की समाप्ति हो गई। सोमवार देर रात अचानक बारिश प्रारंभ हो गई। बारिश होता देख किसान प्रसन्न हो गए। लेकिन कुछ ही मिनट बाद बारिश के साथ तेज हवा चलने लगी। इसे देखकर किसान चिंता में पड़ गए। किसान को फसल गिरने से पैदावार को होने वाले नुकसान की चिंता सताने लगी। किसान की चिंता सही साबित भी हुई। गन्ना, चरई, बाजरा, मक्का आदि फसलें जमीन पर बिछ गईं। कई जगह पेड़ टूटकर गिर गए। तेज हवा चलने से कई जगह विद्युत आपूर्ति भी ठप हो गई। लाइनों पर पेड़ टूटकर गिरने के कारण अगले दिन दोपहर बाद तक आपूर्ति सुचारु हो सकी। मंगलवार को भी गर्मी ने जिलेवासियों को परेशान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed