फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Dam to be built in Tiparjot and Umarpur

तिपरजोत और उमरपुर में बनेंगे बांध

Thu, 04 Feb 2021 12:41 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 04 Feb 2021 12:41 AM IST
विज्ञापन
Dam to be built in Tiparjot and Umarpur
तिपरजोत और उमरपुर में बनेंगे बांध
विज्ञापन

बिजनौर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बाढ़ से सुरक्षा के लिए 146 परियोजनाओं का लोकार्पण और 170 परियोजनाओं का शिलान्यास किया है। इनमें गांव तिपरजोत, उमरपुर आशा एवं तिपरजोत बंध का निर्माण दो करोड़ 88 लाख परियोजनाओं का शिलान्यास शामिल हैं। उन्होंने संबंधित अफसरों को 1800 करोड़ से तैयार होने वाली इन सभी परियोजनाओं को 15 मई से पूर्व तैयार कराने के निर्देश दिए हैं।

बुधवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश को बाढ़ से सुरक्षित रखने के उद्देश्य से कलक्ट्रेट स्थित एनआईसी में वर्चुअल रूप से 146 परियोजनाओं का लोकार्पण और 170 परियोजनाओं का शिलान्यास किया। इनमें जिले बिजनौर में खो नदी के दाएं किनारे पर स्थित ग्राम इब्राहीपुर, हसनपुर पालकी, सरकथल सानी एवं उनके मजरों को बाढ़ से बचाव के लिए कटाव निरोधक कार्य के लिए नौ करोड़ 31 लाख रुपये की परियोजना का लोकार्पण किया। खो नदी के दाएं किनारे पर स्थित ग्राम मुकरपुरी, सिपाही वाला एवं मुकरपुरी बंध को बाढ़ से बचाव के लिए क्यूनेट बनाने का कार्य लागत एक करोड़ 11 लाख, खो नदी के बाएं किनारे स्थिति ग्राम नंदगांव, नाथाडोई एवं नयागांव को बाढ़ से बचाने के लिए कटाव निरोधक कार्य एक करोड़ 25 लाख तथा खो नदी के बाएं किनारे पर स्थित गांव तिपरजोत, उमरपुर आशा एवं तिपरजोत बंध का निर्माण दो करोड़ 88 लाख परियोजनाओं का शिलान्यास शामिल है। उन्होंने कहा कि इससे पूर्व बरसात के मौसम में बाढ़ सुरक्षा के लिए कार्य योजनाएं बनाई जाती थीं और आनन-फानन में ही उनका क्रियान्वयन किया जाता था, जिस कारण जन सामान्य को इनका लाभ नहीं मिल पाता था। उन्होंने कहा कि पूर्ण गुणवत्ता के साथ इन कार्य योजनाओं को 15 मई तक पूरा कराने के लिए संबंधित विभागीय अधिकारियों को वर्चुअल रूप से निर्देशित किया। इस अवसर पर डीएम रमाकांत पांडेय, एडीएम वित्त एवं राजस्व अवधेश कुमार मिश्र, सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता रामबाबू आदि अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed