{"_id":"60c8f3488ebc3e32351b9029","slug":"dam-administration-engaged-in-preparations-for-flood-control-dhampur-news-mrt542913253","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाढ़ नियंत्रण की तैयारियाें में जुटा बांध प्रशासन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाढ़ नियंत्रण की तैयारियाें में जुटा बांध प्रशासन
विज्ञापन

कालागढ़ (बिजनौर)। रामगंगा बांध प्रशासन ने बाढ़ नियंत्रण की तैयारियां शुरू कर दी हैं। बांध प्रशासन ने नदी के कैचमेंट क्षेत्र में नदी के जलस्तर को लेकर व्यवस्थाएं दुरुस्त की जा रही हैं। शिवालिक पर्वतों के बीच से होकर आ रही रामगंगा नदी के जलस्तर पर निगाह अभी से रखी जा रही है।
बांध के ईई नीरज कुमार त्यागी ने बताया कि कालागढ़ के रामगंगा बांध के जलाशय में जल संग्रह का काम शुरू कर दिया गया है। नदी के लैंसडान, मारचूला, चौखुटिया, नौला व रानीखेत में वायरलैस स्टेशन काम कर रहे हैं। सभी स्थानों से नदी में आ रहे पानी की मात्रा का पता लग रहा है। हालांकि अभी कालागढ़ के बांध में पानी काफी कम है। बांध का जलस्तर 337 मीटर है। जबकि 2020 में जून के महीने में जलस्तर 349 मीटर था। इसलिए चिंता की बात नहीं है। बांध पर बाढ़ नियंत्रण से संबधित अधिकारियों का ड्यूटी चार्ट बनाकर सभी को आदेश जारी कर दिया गया है। बांध का निरीक्षण कार्य चल रहा है। सभी व्यवस्थाओं को देखा जा रहा है। रामगंगा बांध के जलाशय से पानी की निकासी बिजली उत्पादन के जरिए की जाती है। अधिक पानी का प्रवाह आने पर सीधे पानी नदी में छोड़ा जाता है। पानी कालागढ़ से हरेवली, भूतपुरी, स्योहारा, हसनपुर होकर मुरादाबाद से आगे नदी में चला जाता है।