{"_id":"58728bde4f1c1b1829ba8592","slug":"dae-thousand-children-left-the-test","type":"story","status":"publish","title_hn":"दाे हजार से अधिक बच्चों ने परीक्षा छोड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दाे हजार से अधिक बच्चों ने परीक्षा छोड़ी
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
Updated Mon, 09 Jan 2017 12:28 AM IST
विज्ञापन
आरजेपी इंटर कॉलेज में नवोदय विद्यालय की प्रवेश परीक्षा देते परीक्षार्थी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बिजनौर में रविवार को 14 परीक्षा केंद्रों पर जवाहर नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा संपन्न हुई। परीक्षा में चार हजार 656 विद्यार्थियों ने भाग लिया।
परीक्षा सुबह साढ़े 11 बजे से डेढ़ बजे तक हुई। जिला विद्यालय निरीक्षक अरुण दुबे, जवाहर नवोदय विद्यालय के प्रचार्य डा. एसके मिश्रा, एडीआईओएस सत्यवीर सिंह और बीएसए महेशचंद की देखरेख में परीक्षा संपन्न हुई। परीक्षा में पंजीकृत तीन हजार 989 छात्रों में से दो हजार 774, तीन हजार 183 छात्राओं में से एक हजार 921 छात्राओं ने परीक्षा दी। नजीबाबाद में 472, किरतपुर में 305, मोहम्मदपुर देवमल में 408, हल्दौर में दो परीक्षा केंद्रों पर 281 व 323, कोतवाली में दो परीक्षा केंद्रों पर 329 व 388, अफजलगढ़ में 243, नहटौर में 247, धामपुर में 329, बढ़ापुर में 197, जलीलपुर में दो परीक्षा केंद्रों पर 314 और 343, नूरपुर में 516 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी। परीक्षा के दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहे। दो हजार 516 विद्यार्थी परीक्षा से अनुपस्थित रहे। उधर, नगीना में नवोदय विद्यालय में कक्षा 6 प्रवेश के लिए हुई परीक्षा में 329 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी, 271 परीक्षार्थी गैरहाजिर रहे।
विज्ञापन
एमएम इंटर कालेज के प्रधानाचार्य राम बहादुर वर्मा ने बताया कि उनके विद्यालय में आयोजित परीक्षा के लिए 600 परीक्षाथियों को परीक्षा देनी थी जिनमें से 329 परीक्षार्थी परीक्षा में बैठे और 271 परीक्षार्थी गैरहाजिर रहे। नवोदय विद्यालय की ओर से ऑवजर्वर के रूप में विजय कुमार और चंद्रशेखर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
उधर, चांदपुर में जवाहर नवोदय विद्यालय सैंदवार में कक्षा छह में प्रेवश के लिए 14 परीक्षा केंद्रों पर हुुई प्रवेश परीक्षा में 4695 अभ्यर्थियों ने भाग लिया।
जवाहर नवोदय विद्यालय सैंदवार में कक्षा छह में 80 सीटों पर प्रवेश के लिए कुल 7172 अभ्यर्थियों ने पंजीकरण कराया था जो कि आगरा संकुल में सबसे ज्यादा संख्या है। इसके लिए सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज चांदपुर, हिंदू इंटर कॉलेज चांदपुर, कासमिया इंटर कॉलेज नजीबाबाद, हिंदू इंटर कॉलेज किरतपुर, आरजेपी इंटर कॉलेज बिजनौर, आरएचएस इंटर कॉलेज हल्दौर, सीडी इंटर कॉलेज हल्दौर, एमएम इंटर कॉलेज नगीना, जनता इंटर कॉलेज कोतवाली, जीजी इंटर कॉलेज अफजलगढ़, एसएनएसएम इंटर कॉलेज नहटौर, कन्या इंटर कॉलेज धामपुर, आरएसपी इंटर कॉलेज स्योहारा, असरफ जकरिया इंटर कॉलेज नूरपुर को परीक्षा केंद्र बनाया गया था।
रविवार को हुई प्रवेश परीक्षा में कुल 4695 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी। जिलाधिकारी की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई प्रवेश परीक्षा के लिए डीआईओएस, एबीआईओएस, बीएसए और नवोदय विद्यालय सैंदवार के प्रिंसिपल एसके मिश्रा को केंद्रीय पर्यवेक्षक बनाए गए। प्रति सेंटर के लिए एक मजिस्ट्रेट की नियुक्ति की गई।
परीक्षा केंद्रों पर सीएलओ, बीईओ, एबीएसए आदि मौजूद रहे। प्रिंसिपल एसके मिश्रा ने बताया कि सभी परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा शांतिपूर्वक संपन्न हुई।
उधर, धामपुर में कन्या इंटर कालेज में नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा 2017 का आयोजन किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने परीक्षा दी। खंड शिक्षा अधिकारी विश्वजीत राठी एबीआरसी मुकेश कुमार, प्रधानाचार्य जग्गो देवी मौजूद रहीं। उधर, अफजलगढ़ के राजकीय आदर्श इंटर कालेज में नवोदय की परीक्षा में हुई। वहीं आसफाबाद चमन प्राथमिक विद्यालय के दो बच्चों सूरज, जीशान को अनुमति पत्र प्राप्त ना होने के चलते परीक्षा केंद्र से वापस होना पड़ा। तहसीलदार सुदेश कुमार एबीआरसी नफीस अहमद, अनन्शु माहेश्वरी, सुरेन्द्र सिंह, मो. यामीन, नितिन सिंह चौहान, प्रत्येक कक्ष में दो निरीक्षक मौजूद रहे।
उधर , नूरपुर में अशरफ जकरिया इस्लामिया इंटर कॉलेज में हुई जवाहर नवोदय विद्यालय की प्रवेश परीक्षा में ब्लॉक के 516 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया।
संचालन के लिए सहायक चकबंदी अधिकारी नजीबाबाद धर्मदेव सिंह और खंड शिक्षा अधिकारी विजयपाल सिंह मौजूद रहे। प्रधानाचार्य मो. यामीन, मो. आरिफ का सहयोग रहा।