{"_id":"63cec81943cc5616b7489717","slug":"cycle-distributed-under-beti-bachao-beti-padhao-campaign-bijnor-news-c-14-1-90187-2023-01-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान के अंतर्गत की गई साइकिल वितरित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान के अंतर्गत की गई साइकिल वितरित
Mon, 23 Jan 2023 11:17 PM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
Updated Mon, 23 Jan 2023 11:17 PM IST
विज्ञापन
- कोविड अनाथ बच्चों को बांटे गए लैपटॉप
संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान के अंतर्गत कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय को बालिकाओं के लिए साइकिल दी गई। साथ ही बाल सेवा योजना में कोविड़ अनाथ बच्चों को लैपटॉप वितरित किए गए हैं। परियोजना निदेशक डीआरडीए ज्ञानेश्वर तिवारी ने बच्चों को आशीर्वाद दिया। कहा कि लैपटॉप का प्रयोग करके बच्चे अपनी शैक्षिक प्रतिभा में वृद्धि करेंगे।
विकास भवन में जिला प्रोबेशन अधिकारी संजय कुमार ने कार्यक्रम में महिला एवं बाल कल्याण विभाग द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी दी। कहा कि बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान से बेटियां स्वावलंबी बन रही है। हर क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्यों से अपनी उपस्थिति दर्ज कराने में अग्रणी है। सभी बेटियों को आगे बढ़ाने के लिए काम करें। बेटी शासन की योजनाओं का लाभ उठाएं।
समारोह में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान के अंतर्गत जिले के 12 कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालयों को बालिकाओं के लिए 24 साइकिल का वितरण किया गया। साथ ही कोरोना काल में अनाथ हुए 31 बच्चों को लैपटॉप वितरित किए गए। लेपटाप कक्षा नौ से लेकर डिग्री या उच्च शिक्षा में अध्ययनरत छात्र छात्राओं को दिए गए हैं।
विज्ञापन
बच्चे लैपटॉप लेकर खुश
विकास भवन में कोविड़ अनाथ छात्र छात्राएं लैपटॉप मिलने से खुश थे। हफसा खातून, हर्षिका गौतम, अरीबा, तन्मय दहिया, तथा मोनू आदि बच्चों का कहना था कि उच्च शिक्षा में पढ़ाई में लैपटॉप जरुरी है। शासन से उन्हें पढ़ाई लिखाई में मदद मिल रही है। लेपटॉप खरीदना उनके लिए मुश्किल था। सभी ने कोविड़ प्रभावित बच्चों की मदद को बाल सेवा योजना शुरू करने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की।