{"_id":"60c645108ebc3e5dea6ea931","slug":"cyber-thugs-blew-about-40-thousand-from-the-account-bijnor-news-mrt5425989135","type":"story","status":"publish","title_hn":"साइबर ठगों ने एकाउंट से उड़ाए करीब 40 हजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साइबर ठगों ने एकाउंट से उड़ाए करीब 40 हजार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
साइबर ठगों ने एकाउंट से उड़ाए करीब 40 हजार
चांदपुर। साइबर ठग ने नगर के एक व्यक्ति के बैंक खाते से दो बार में करीब 40 हजार रुपये निकाल लिए। रुपये निकलने का पता लगते ही खाता ब्लॉक करा दिया।
मोहल्ला सरायरफी फीना रोड निवासी सुरेंद्र कुमार ने बताया कि उनके मोबाइल पर एक नंबर से कॉल आई, जिसमें ट्रू कॉलर पर दरोगा जी लिखा हुआ आया। जिसे देख समझा कि उनके परिचित का फोन है। फोन रिसिव कर जब कहा कि हां दरोगा जी तो फोन करने वाले ने नाम लेते हुए कहा कि सुरेंद्र जी आपके फोन पे एकाउंट में कुछ पैसे डाल रहा हूं कल मुझे दे देना। ठीक है कहने पर मोबाइल स्क्रीन पर 19,999 रुपये लिखे आए और यूपीआई पिन डालकर रिसिव करने को कहा तो जैसे ही पिन डाला उल्टे खाते से पैैसे कट गए। 19999,19999 दो बार में कुल 39998 रुपये खाते से कट गए। कुछ समय बाद इसी खाते से दो बार फिर से 19999, 19999 रुपये निकलने का मैसेज आया, लेकिन उससे पहले बैंक खाते का एटीएम लॉक करा दिया था तथा ऑनलाइन शिकायत भी कर दी थी, जिससे उसके तीसरी व चौथी बार रुपये कटने से बच गए। पुलिस को तहरीर दे दी है।