Bijnor: बुआ के दामाद को लगी चोट, ‘साले’ को लग गया चूना, कहानी समझने के लिए पढ़ें ये खबर
साइबर अपराधियों ने पुलिस की नाक में दम कर रखा है। अब ये रिश्तेदार बनकर लोगों को चूना लगा रहे हैं। बिजनौर में मेडिकल स्टोर कर्मचारी से साइबर ठगों ने रिश्तेदार बनकर ठगी गर डाली। पढ़ें पूरी खबर।
विस्तार
साइबर अपराधियों ने पुलिस की नाक में दम कर रखा है, वहीं आम आदमी को भी चूना लगा रहे हैं। अब बैंक या कंपनी से नहीं, बल्कि रिश्तेदार बनकर ठग चूना लगा रहे हैं। ऐसा ही एक मामला शहर में सामने आया है। शुक्रवार को सालमाबाद निवासी अवधेश को ठग ने बुआ का दामाद बनकर तीस हजार का चूना लगा दिया।
थाना कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सालमाबाद निवासी अवधेश कुमार पुत्र भुदेव सिंह एक मेडिकल स्टोर पर काम करता है। शुक्रवार को अवधेश अपने कार्य में व्यस्त था, तभी उसके पास एक नए नंबर से फोन आया।
यह भी पढ़ें: मेरठ में प्रॉपर्टी खरीदने का मौका: मेडा का मेगा ई-ऑक्शन शुरू, खरीदिए घर-होटल-आईटी पार्क
मानवता दिखाते हुए अवधेश ने अपने एक साथी से उस नंबर पर तीस हजार रुपये डलवा दिए। अवधेश फिर से अपने काम में व्यस्त हो गया। घर पहुंचकर अवधेश ने ने सारी बात अपने घर बताई तो घरवालों ने उस रिश्तेदारी में खबर लेने को फोन किया।
पूछने पर मामला कुछ और ही निकला। तब उस परिवार को समझ आया कि हमारे साथ ठगी हो चुकी है। इसके बाद घटना की तहरीर पुलिस को दे दी। इस संबंध मे शहर कोतवाल राजीव कुमार ने बताया की तहरीर आई है, मामले की जांच की जा रही है। सभी लोगों को ऐसे ठगों से सतर्क रहना चाहिए।
आसानी से न करें विश्वास, पहले पड़ताल कर लें: एएसपी सिटी
एएसपी सिटी डॉ. प्रवीण रंजन सिंह कहते हैं कि इस तहर की ठगी करने वाले अपराधी ट्रूकाॅलर एप के माध्यम से आपका नाम पता कर लेते हैं। फिर नए नंबर पर फोन मिलाते हैं। सामने वाले का नाम संबोधित करके बात करके खुद को उसका रिश्तेदार बताते हैं। रिश्ता दूर का बताते हैं, ताकि आसानी से पहचान न पाए। ऐसे में हमें हड़बड़ी न करके पहले इसकी पुष्टि कर लेनी चाहिए। इस तरह रुपये मांगने वाले लोग फर्जी और ठग हो सकते हैं।