फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Opportunity to buy property in Meerut: Meda mega e-auction starts, buy house-hotel-IT park

मेरठ में प्रॉपर्टी खरीदने का मौका: मेडा का मेगा ई-ऑक्शन शुरू, खरीदिए घर-होटल-आईटी पार्क

Sun, 22 Oct 2023 05:35 PM IST
Dimple Sirohi संकल्प रघुवंशी, अमर उजाला, मेरठ
संकल्प रघुवंशी, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Sun, 22 Oct 2023 05:35 PM IST
सार

यदि आप मेरठ में प्रॉपर्टी में इन्वेस्ट करने की योजना बना रहे हैं तो यह आपके लिए सुनहरा मौका हो सकता है। मेरठ विकास प्राधिकरण ने विभिन्न योजनओं में आईटी पार्क होटल की खरीद के लिए ई ऑक्शन शुरू किया है। 

विज्ञापन
Opportunity to buy property in Meerut: Meda mega e-auction starts, buy house-hotel-IT park
प्रॉपर्टी - फोटो : डेमो फोटो

विस्तार

अब मेरठ विकास प्राधिकरण (मेडा) की विभिन्न योजनाओं में आईटी पार्क, होटल भी खरीद सकेंगे। वहीं सात बड़े प्लॉट पर ग्रुप हाउसिंग भी विकसित की जा सकेगी। शनिवार को मेडा की मेगा ई-ऑक्शन शुरू कर दी गई। इसके तहत 31 अक्टूबर तक संपत्ति के अतर्गत निर्धारित धनराशि जमा कर नीलामी में भाग ले सकेंगे।

विज्ञापन


नीलामी में 281 आवासीय और 291 व्यावसायिक संपत्तियां भी शामिल की गई हैं। लोहियानगर, शताब्दीनगर, वेदव्यासपुरी, श्रद्धापुरी, पल्लवपुरम फेस-1 व 2, गंगानगर और पांडवनगर की संपत्तियां शामिल की गई हैं।

विज्ञापन

मेडा उपाध्यक्ष अभिषेक पांडेय ने बताया कि शनिवार से मेगा ई-नीलामी की शुरुआत कर दी गई। उन्होंने बताया कि 21 से 31 अक्तूबर तक ईएमडी (धरोहर राशि) का भुगतान व समस्त आवश्यक अभिलेख अपलोड किए जा सकते हैं। इसके बाद 3 से 6 नवंबर तक लाइव बिडिंग सुबह 11 से शाम 6 बजे तक की जाएगी। 7 नवंबर को तीसरे प्रहर 3 बजे बिडिंग खोली जाएगी और तमाम दस्तावेजों की जांच के बाद 10 नवंबर को परिणाम घोषित होगा।

इसके तहत 281 आवासीय, 7 ग्रुप हाउसिंग, 4 कम्युनिटी सुविधाएं, 3 स्वास्थ्य सुविधाएं, 9 शैक्षिक, दो आईटी पार्क, दो होटल और 291 व्यावसायिक संपत्तियां शामिल की गई हैं। इन्हें प्राधिकरण की वेबसाइट www.mdameerut.in पर डेली अपडेट पर क्लिक करके विस्तृत विवरण देखा जा सकता है।

इसके तहत डाॅ. लोहियानगर की 37, श्रद्धाापुरी फेस-1 में 4, श्रद्धापुरी फेस-2 में आठ, पल्लवपुरम में एच व आई ब्लॉक में दो दुकानें, सैनिक विहार में सेक्टर-बी में एक दुकान, गंगानगर में 68, रक्षापुरम में सी-8 में 52580 वर्ग मीटर में कॉमर्शियल ग्रुप हाउसिंग समेत सात व्यावसायिक संपत्ति, पांडवनगर डी-ब्लॉक में प्लॉट संख्या जीएच 10635.12 वर्ग मीटर में ग्रुप हाउसिंग व एक अन्य कॉमर्शियल प्लॉट तथा वेदव्यासपुरी में सबसे ज्यादा 190 संपत्ति हैं। इसी के साथ गंगानगर एक्सटेंशन में 277 आवासीय,व्यावसायिक, शैक्षणिक संपत्तियों को शामिल किया गया है।

विज्ञापन

होटल की बेस प्राइस 31 हजार रुपये प्रति वर्ग मीटर
विशेष कार्याधिकारी रंजीत कुमार ने बताया कि होटल के लिए शताब्दीनगर में सी-1 तथा सी-2 के तहत 1933 वर्ग मीटर व 1896 वर्ग मीटर के प्लॉट एयरपोर्ट एन्क्लेव में हैं, जिनकी बेस प्राइस 31 हजार रुपए प्रति वर्ग मीटर है। वेदव्यासपुरी में 9475 वर्ग मीटर व 9208 वर्ग मीटर के दो प्लॉट हैं, जिनकी क्रमश: बेस प्राइस 51 हजार व 43 हजार रुपए प्रति वर्ग मीटर रखी गई है। वहीं अधिकांश योजनाओं में शैक्षिक भूखंड और हेल्थ सेंटर भी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed