{"_id":"5f2eef6a8ebc3e3cad4dc9d5","slug":"cunning-kapil-dagger-caught-with-a-gun-bijnor-news-mrt4953164200","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस ने कपिल कटार को दबोचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस ने कपिल कटार को दबोचा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शातिर कपिल कटार को तमंचे के साथ दबोचा
बिजनौर। मंडावर पुलिस ने टाप टेन में शामिल जिले के शातिर अपराधी कपिल कटार को अवैध तमंचे के साथ दबोचा है। कपिल कटार काफी दिनों से अपने गांव में ही रह रहा था।
मंडावर थाने के गांव मौजमपुर सुजान निवासी कपिल कटार की गिनती वेस्ट यूपी के शातिर अपराधियों में होती है। पिछले काफी समय से कपिल कटार अपने गांव में रह रहा था। मंडावर पुलिस को शुक्रवार को सूचना मिली कि कपिल तमंचा लेकर घूम रहा था। पुलिस ने गांव में घेराबंदी करके कपिल कटार को दबोच लिया। पुलिस के मुताबिक कपिल कटार की तलाशी के दौरान उसके पास से 315 बोर का अवैध तमंचा व पांच कारतूस मिले। कपिल ने पुलिस को बताया कि उसकी कुछ लोगों से दुश्मनी चल रही है। उसे जान का खतरा है। इसलिए अपनी सुरक्षा के लिए वह तमंचा साथ रखता है। पुलिस ने थाने लाकर कपिल से पूछताछ की। कपिल पर सुनील ढाका व कपिल विश्नाई समेत कई लोगों की हत्या का आरोप है। फरारी के दौरान कपिल कटार पर एक लाख रुपये से ज्यादा का इनाम था। मंडावर थाने के प्रभारी निरीक्षक लव सिरोही के मुताबिक कपिल कटार टाप टेन अपराधियों में शामिल था। अभियान के तहत उसे दबोचा गया है। सीओ सिटी कुलदीप गुप्ता के मुताबिक कपिल कटार पर हत्या व अन्य मामलों के दस से ज्यादा मुकदमे दर्ज हैं। अवैध तमंचा रखने मे उसका चालान हुआ है।