फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Cultural Program on Children's Day

बाल दिवस पर कराया खेलों का आयोजन

Sun, 14 Nov 2021 12:15 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 14 Nov 2021 12:15 AM IST
विज्ञापन
Cultural Program on Children's Day
बाल दिवस पर सांस्कृतिक कार्यक्रम
विज्ञापन

बिजनौर। एचएम पब्लिक स्कूल में बाल दिवस धूमधाम से मनाया गया। स्कूल चेयरमैन अशोक चौधरी, प्रबंधिका कुसुम चौधरी, प्रधानाचार्य रविंद्र कुमार ने पंडित जवाहर लाल नेहरू के चित्र सम्मुख दीप प्रज्ज्वलित किया। पीटीआई मयंक के नेतृत्व में छात्रों को वॉलीबाल, कबड्डी, क्रिकेट व छात्राओं को खो-खो, रस्सी कूद खेल खिलाए गए। शिक्षिका हिमानी ने नाट्य रूपांतर से बच्चों को शिक्षा के प्रति जागरूक किया। इसमें शिक्षिका पूर्णिमा, शिल्पी, लक्ष्मी, विदुषी, शिवानी, अरुणा आदि का योगदान रहा। अशोक कुमार और योगेंद्र सिंह ने विचार व्यक्त किए।
वहीं कोतवाली देहात में एस चिल्ड्रन एकेडमी में बाल दिवस पर रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्रधानाचार्य इंद्रपाल सिंह व समस्त शिक्षक व शिक्षिकाओं ने कार्यक्रम का शुभारंभ बच्चों के लिए कविता गाकर किया।
विज्ञापन

अध्यापक व अध्यापिकाओं ने कक्षा के छात्र-छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए ग्रीटिंग कार्ड और चॉकलेट दिए। इस अवसर पर अध्यापकों व छात्रों के बीच क्रिकेट मैच का आयोजन किया गया, जिसमें प्रधानाचार्य ने 2 विकेट लेकर अपनी टीम को विजयी बनाया। कार्यक्रम में प्रधानाचार्य इंद्रपाल सिंह ने कहा कि बच्चों को प्यार से पढ़ाया व समझाया जाए तो बच्चे बड़ी से बड़ी चुनौतियों को आसानी से पार कर सकते हैं। बच्चों पर देश का भविष्य निर्भर है। इस अवसर पर प्रधानाचार्य द्वारा छात्र छात्राओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं बिजनौर में शिरडी साईं स्कूल में बाल दिवस धूमधाम से मनाया गया। बच्चों ने अपनी माताओं के साथ कई गीतों पर नृत्य प्रस्तुत किया। मुख्य अतिथि भाजपा महिला मोर्चा की नगर महामंत्री भावना रहीं। स्कूल संचालक अमित भटनागर व सोनिका ने बच्चों को प्रेरणादायक कहानियां सुनाईं। कहा कि बच्चों को पढ़ाई से कभी मन नहीं चुराना चाहिए और हमेशा कुछ न कुछ नया सीखने की कोशिश करनी चाहिए। माता-पिता से भी बच्चों पर ज्यादा दबाव न देने की अपील की। आयोजन में जिताशा चौधरी, दिव्या शर्मा, प्राची शर्मा आदि का योगदान रहा।

बिजनौर में शिरडी साईं स्कूल में बाल दिवस सजे बच्चे।

बिजनौर में शिरडी साईं स्कूल में बाल दिवस सजे बच्चे।- फोटो : BIJNOR

बिजनौर में बाल दिवस पर एएन इंटरनेशनल स्कूल में सांस्कृतिक प्रस्तुति देती छात्राएं।

बिजनौर में बाल दिवस पर एएन इंटरनेशनल स्कूल में सांस्कृतिक प्रस्तुति देती छात्राएं।- फोटो : BIJNOR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed