फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   CTET held at 10 centers in Bijnor

कड़ी सुरक्षा के बीच संपन्न हुई सीटीईटी

Sun, 31 Jan 2021 11:35 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 31 Jan 2021 11:35 PM IST
विज्ञापन
CTET held at 10 centers in Bijnor
बिजनौर में सीटीईटी की परीक्षा देकर बाहर आते परीक्षार्थी। - फोटो : BIJNOR
कड़ी सुरक्षा के बीच संपन्न हुई सीटीईटी
विज्ञापन

बिजनौर। जिले में केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (सीटीईटी) में 737 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। जिले में सीटीईटी के परीक्षा केंद्र पहली बार बनाए गए हैं। परीक्षा में जनपद बिजनौर समेत आसपास के जिलों के अभ्यर्थी शामिल हुए। सीबीएसई के नामित अधिकारियों ने परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया।

केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा के लिए जनपद में मुख्यालय पर सात तथा अन्य स्थानों पर तीन केंद्र बनाए गए थे। इन केंद्रों पर 8581 अभ्यर्थी पंजीकृत थे। जिसमें 7844 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी। केंद्रों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम रहे। अभ्यर्थियों को बिना अधिकृत आईडी के प्रवेश नहीं दिया गया। परीक्षा की जिला कोआर्डिनेटर एवं माडर्न एरा पब्लिक स्कूल की प्रधानाचार्य सीमा विश्वास ने बताया कि पहली पाली में पंजीकृत 4560 अभ्यर्थियों में से 4207 तथा दूसरी पाली में पंजीकृत 4021 अभ्यर्थियों में से 3637 उपस्थित रहे। दोनों पालियों में कुल 737 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। बताया कि सीबीएसई ने असिस्टेंट सेक्रेट्री संतोष गर्ग तथा एक्जाम सुपरिंटेंडेंट पल्लवी माली को जिले में परीक्षा का पर्यवेक्षक नियुक्त किया था। नामित अधिकारियों ने सभी दस परीक्षा केंद्र का निरीक्षण किया है। किसी भी केंद्र पर कोई नकल का मामला नहीं मिला। जिले में पहली बार केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा हुई है। अब तक जिले के अभ्यर्थियों को परीक्षा देने मेरठ, देहरादून या दिल्ली जाना पड़ता था। बिजनौर में सेंटर बनने का लाभ जिले की सीमा से सटे जनपद मेरठ व मुजफ्फरनगर के ग्रामीण अभ्यर्थियों को मिला। दोनों जिलों के काफी अभ्यर्थी परीक्षा देने बिजनौर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed