फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Cryo chemical found to make oxygen

ऑक्सीजन बनाने के लिए मिला क्रायो केमिकल

Mon, 26 Apr 2021 12:04 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 26 Apr 2021 12:04 AM IST
विज्ञापन
Cryo chemical found to make oxygen
ऑक्सीजन बनाने के लिए मिला क्रायो केमिकल
विज्ञापन

बिजनौर। जिले में ऑक्सीजन बनाने के लिए प्रशासन ने प्लांट को क्रायो केमिकल दिला दिया है। साथ ही प्लांट और औद्योगिक केंद्रों में रखे ऑक्सीजन सिलिंडरों की निगरानी शुरू कर दी है। जरूरत पूरी न होने तक केवल कोविड हॉस्पिटल में ही कोरोना मरीजों को ऑक्सीजन सिलेंडर दिए जाएंगे। निजी व औद्योगिक कार्यों के लिए सिलिंडर नहीं मिलेंगे।
जिले में औद्योगिक केंद्रों में हर महीने चार से पांच हजार ऑक्सीजन सिलिंडर खर्च होते हैं। जिले में ऑक्सीजन सेल्स कॉर्पोरेशन प्लांट में औद्योगिक इकाइयों के लिए ऑक्सीजन बनाई जाती थी। लेकिन प्लांट को ऑक्सीजन बनाने में प्रयोग होने वाले क्रायो लिक्विड पर शासन ने रोक लगा दी थी। प्रशासन ने प्रयास करके प्लांट को फिर से केमिकल दिला दिया है। लेकिन यह केमिकल कुछ कम बताया जा रहा है। प्रशासन प्लांट को और केमिकल दिलाने की कोशिशों में जुटा है। अब तक उद्यमी अपने परिचितों को जरूरत पड़ने पर ऑक्सीजन सिलिंडर दे रहे थ,े लेकिन अब प्रशासन ने इस पर रोक लगा दी है।
विज्ञापन

प्रशासन ने सभी सिलिंडर केवल कोविड हॉस्पिटल के लिए ही रिजर्व कर लिए हैं। जरूरत पूरी न होने तक कोविड हॉस्पिटल में कोरोना मरीजों को ही ये सिलिंडर दिए जाएंगे। निजी या औद्योगिक प्रयोग के लिए ऑक्सीजन सिलिंडर देने पर पूरी तरह रोक लगा दी है। प्लांट में बनने वाली ऑक्सीजन पर भी प्रशासन कड़ी नजर रखेगा। डीएम ने प्लांट में रखे ऑक्सीजन सिलिंडर का सत्यापन करने के लिए भी एसडीएम को निर्देश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed