{"_id":"6295090f6c5fab179c36b293","slug":"crushing-season-ends-two-mills-made-full-payment-bijnor-news-mrt5908403167","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेराई सत्र समाप्त, दो मिलों ने किया संपूर्ण भुगतान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेराई सत्र समाप्त, दो मिलों ने किया संपूर्ण भुगतान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पेराई सत्र समाप्त, दो मिलों ने किया संपूर्ण भुगतान
बिजनौर। जनपद की बुंदकी और बहादरपुर चीनी मिल ने पेराई सत्र समाप्त होने के सात दिन बाद ही पेराई किए समस्त गन्ने का भुगतान कर दिया। अन्य चीनी मिलों पर भी गन्ना विभाग की ओर से भुगतान करने को दबाव बनाया जा रहा है।
केंद्र व प्रदेश सरकार की शीरे से एथोनॉल बनाने, चीनी बिक्री करने की अच्छी नीतियों का असर दिखाई देने लगा है। जनपद की दो चीनी मिल बुंदकी व बहादरपुर ने इस पेराई सत्र में खरीदे गन्ने का समस्त भुगतान कर दिया है। जिला गन्ना अधिकारी यशपाल सिंह ने बताया कि जिले की बहादरपुर चीनी मिल का पेराई सत्र 23 मई को पेराई सत्र समाप्त हुआ। मिल ने 435 करोड़ 92 लाख रुपये का 125 लाख 93 हजार क्विंटल गन्ना खरीदकर उसकी पेराई की है। इस गन्ने से 13 लाख 86 हजार क्विंटल चीनी का उत्पादन किया। बुंदकी चीनी मिल का पेराई सत्र 24 मई को समाप्त हुआ। मिल ने 470 करोड़ 87 लाख रुपये का 136 लाख 43 हजार क्विंटल गन्ना खरीदकर उसकी पेराई की। इस गन्ने से 13 लाख 95 हजार क्विंटल चीनी बनाई। दोनों चीनी मिल ने सोमवार को इस पेराई सत्र में खरीदे समस्त गन्ना मूल्य का भुगतान कर दिया। जिला गन्ना अधिकारी ने बताया कि केंद्र व प्रदेश सरकार की अच्छी नीतियों के कारण दोनों चीनी मिलों ने समस्त गन्ना मूल्य का भुगतान कर दिया। जनपद की अन्य चीनी मिलों पर समय से भुगतान कराने का दबाव बनाया जा रहा है।