फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Crusher operations stalled due to rain, jaggery business affected

नांगलसोती क्षेत्र में शुक्रवार को ठप रहा कोल्हू संचालन

Fri, 06 Mar 2020 11:15 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 06 Mar 2020 11:15 PM IST
विज्ञापन
Crusher operations stalled due to rain, jaggery business affected
नजीबाबाद के नांगलसोती में वर्षा से ठप पड़ा कोल्हू। - फोटो : NAZIBABAD
नांगलसोती का गुड़ कारोबार प्रभावित, कोल्हू संचालन वर्षा से ठप
विज्ञापन

नजीबाबाद/नांगलसोती। बारिश के वलते नांगलसोती का गुड़ कारोबार शुक्रवार को पूरी तरह ठप रहा। कोल्हुओं का संचालन नहीं हो सका।
नांगलसोती के गांव शहजादपुर, सराय आलम, रायपुर खास, नांगलसोती सहित आसपास के क्षेत्रों में दर्जनों कोल्हू गुड़ बनाते हैं। बृहस्पतिवार रात शुरू हुई बारिश के चलते शुक्रवार को क्षेत्र के अधिकांश कोल्हू बंद रहे। कोल्हू का संचालन बंद होन से गुड़ कारोबार बुरी तरह प्रभावित हुआ। क्षेत्र के कोल्हू संचालक राजवीर सिंह, ओमवीर सिंह, नितिन, मोनू, मुन्ने सिंह ने बताया कि शुक्रवार को तड़के से ही हो रही तेज वर्षा से कोल्हुओं पर मजदूर नहीं पहुंचे। गन्ना भी नहीं आया। संचालकों का कहना है कि वर्षा नहीं थमी तो अधिकांश कोल्हुओं का संचालन अब होली के बाद ही संभव हो सकेगा।
---
बरकातपुर चीनी मिल हुआ नो-केन
नांगलसोती। उत्तम शुगर मिल बरकातपुर का संचालन शुक्रवार को नो-केन के कारण काफी देर तक प्रभावित रहा। वर्षा से चीनी मिल गेट पर गन्ना नहीं पहुंचा। उधर मिल के गन्ना क्रय केंद्रों से भी वर्षा के चलते गन्ना ढुलान प्रभावित रहा। जिसके कारण उत्तम शुगर मिल प्रशासन को चेन रोकनी पड़ी।
विज्ञापन

---
रिपेयरिंग के लिए 16 घंटे पेराई सत्र रुका
नजीबाबाद। किसान सहकारी चीनी मिल नजीबाबाद ने रिपेयरिंग कार्य के लिए शुक्रवार को मिल का संचालन बंद रखा। चीनी मिल नजीबाबाद शुक्रवार की तड़के से 16 घंटे के लिए पेराई सत्र ठप रहा। उधर चीनी मिल की गन्ना आपूर्ति भी वर्षा के चलते प्रभावित रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed