फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Crusher contractor absconding with farmers' money

कोल्हू ठेकेदार किसानों का पैसा लेकर फरार

Fri, 26 Mar 2021 11:14 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 26 Mar 2021 11:14 PM IST
विज्ञापन
Crusher contractor absconding with farmers' money
कोल्हू ठेकेदार किसानों का पैसा लेकर फरार
विज्ञापन

हल्दौर/पैजनियां (बिजनौर)। गांव पैजनियां में पावर कोल्हू का ठेकेदार किसानों के गन्ने का भुगतान व श्रमिकों की मजदूरी का लाखों रुपया लेकर फरार हो गया। ठेकेदार के पावर कोल्हू पर न मिलने पर किसान और श्रमिकों में आक्रोश पैदा हो गया। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। गुस्साए कुछ किसान पावर कोल्हू परिसर में पड़ा हुआ सामान उठाकर ले गए। किसानों ने घटना की तहरीर थाने में दी है, पुलिस मामले की जांच कर रही है।
गांव पैजनियां निवासी बंटी त्यागी का चक पैजनियां चौराहे के समीप स्थित है। ग्रामीणों के अनुसार बंटी त्यागी ने अपने चक पर पावर कोल्हू चलाने के लिए मुजफ्फरनगर निवासी कोल्हू ठेकेदार परवेज अहमद को ठेके पर दे रखा था। परवेज अहमद ने किसान टिंकू कुमार से सात हजार रुपये, मोहित कुमार से आठ हजार रुपये, अरुण कुमार से 23 हजार रुपये, दिलशाद अहमद से तीन हजार रुपये, नौशाद अहमद से तीस हजार, अब्दुल रहमान से 13 हजार रुपये समेत कई लाख रुपये की कीमत का गन्ना उधार खरीदा था। श्रमिक निसार अहमद की मजदूरी के बीस हजार रुपये भी उधार थे। जबकि चक स्वामी बंटी के करीब एक लाख रुपये थे। ठेकेदार ने किसानों को निर्धारित अवधि में उनके गन्ने का समस्त भुगतान करने का भरोसा दिया। किसान अवधि पूरी होने पर ठेकेदार के पास पहुंचे तो उसने किसानों को जल्द ही भुगतान का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

वह मजदूरों को भी उनकी मजदूरी शीघ्र देने का भरोसा देकर उन्हें टरकाने में लगा था। कुछ दिनों से पावर कोल्हू भी बंद पड़ा हुआ था। ग्रामीणों के अनुसार एक दिन पूर्व किसी समय पावर कोल्हू का ठेकेदार किसानों व श्रमिकों की लाखों रुपये की रकम लेकर फरार हो गया। शुक्रवार सुबह करीब नौ बजे क्षेत्र के अनेक किसान एकत्र होकर कोल्हू परिसर में पहुंचे। ठेकेदार को पावर कोल्हू पर न देख उनके होश उड़ गए। आक्रोशित लोगों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। कुछ लोग कोल्हू परिसर में पड़े सामान को उठाकर ले गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच कर किसानों और मजदूरों का पैसा वापस कराने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed