फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Crush on sugarcane price payment in farmer's day

किसान दिवस में गन्ना मूल्य भुगतान पर हंगामा

Fri, 22 Feb 2019 12:03 AM IST
Deepak Sharma अमर उजाला ब्यूरो/बिजनौर
अमर उजाला ब्यूरो/बिजनौर Published by: Deepak Sharma Updated Fri, 22 Feb 2019 12:03 AM IST
विज्ञापन
Crush on sugarcane price payment in farmer's day
बिजनौर में कलक्ट्रेट सभागार में किसान दिवस में उपस्थित किसान। - फोटो : अमर उजाला
बिजनौर में किसान दिवस में   किसानों को गन्ना मूल्य भुगतान नहीं होने पर खूब शोर शराबा हुआ। प्रशासन पर बिजनौर, चांदपुर, बिलाई चीनी मिलों के खिलाफ कोई ठोस कार्रवाई न करने के आरोप लगे। किसानों ने कहा कि वे गन्ना भुगतान को लेकर आरपार की लड़ाई के लिए तैयार हैं। किसानों ने सहकारी समितियों में पतंजलि के उत्पाद बेचे जाने के निर्णय को वापस लेने की मांग की है।
विज्ञापन

किसान दिवस बुधवार की जगह बृहस्पतिवार को कलक्ट्रेट के सभागार में हुआ। किसानों में गन्ना मूल्य भुगतान न होने को लेकर जबरदस्त नाराजगी थी। किसानों का कहना था कि बिजनौर और चांदपुर चीनी मिलों ने पिछले सीजन का पेमेंट नहीं किया है। चालू सीजन में इन दोनों मिलों और बिलाई मिल ने गन्ना भुगतान नहीं करने की कसम खा रखी है। पहले बिलाई मिल किसानों को भुगतान के रूप में चीनी दे रही थी, अब वह भी बंद कर दिया गया है। किसान शोर मचाकर कह रहे थे कि जब जिले की बाकी छह मिल किसानों को भुगतान कर रही हैं तो ये तीनों मिल क्यों नहीं कर सकतीं। किसानों ने मौजूद जिला गन्ना अधिकारी से पूछा कि आखिर क्या वजह है कि प्रशासन तीनों मिलों के खिलाफ कार्रवाई करने से कतरा रहा है। इस पर डीसीओ ने सफाई दी कि मिलों के खिलाफ छह एफआईआर हो चुकी हैं। किसानों ने कहा कि 27 दिसंबर से अब तक एफआईआर हो रही हैं। पुलिस ने किस आरोपी को पकड़कर पूछताछ की है।
विज्ञापन


चुप्पी को कमजोरी    न समझा जाए
किसानों ने चेतावनी दी कि 14 फरवरी को प्रशासन के साथ हुए समझौते के अनुसार भुगतान नहीं होता है तो आरपार की लड़ाई लडे़ंगे। किसानों की चुप्पी को कमजोरी नहीं समझा जाए। गन्ना पेमेंट को लेकर खूब शोरशराबा रहा। भाकियू के प्रदेश सचिव रामौतार सिंह ने आवारा पशुओं द्वारा किसानों की फसलों को होने वाले नुकसान का मामला उठाया। सुखदेव सिंह ने हल्दौर ब्लॉक में भ्रष्टाचार का खुला खेल चलने का आरोप लगाया। कहा कि ब्लॉक में स्थायी बीडीओ नहीं है। वरिष्ठ किसान नेता विजयपाल सिंह ने कहा कि सहकारी समिति खाद, बीज देने के लिए हैं, अब समितियों में जबरन किसानों को पतंजलि उत्पाद बेचे जा रहे हैं। इस पर एआर सहकारिता अमित कुमार त्यागी ने कहा कि वह मामले की जांच कराएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


शहीद जवानों को दी श्रद्धांजलि
बिजनौर। किसान दिवस में शहीदों के नाम पर नारे लगाए गए। वहीं, हर कोई पाकिस्तान को जवाब देने में देरी नहीं करने की बात कह रहा था। वयोवृद्ध किसान नेता विजय पाल सिंह ने सदन में जब शहीद जवानों की बहादुरी की गाथा बतानी शुरू की तो भारत माता की जय, वीर शहीद अमर रहे, वीरों का यह बलिदान, याद रखेगा हिंदुस्तान, जय जवान जय किसान के नारे लगने शुरू हो गए। भाकियू के प्रदेश सचिव रामौतार सिंह ने किसानों की ओर से मांग की कि सीआरपीएफ जवानों को शहीद का दर्जा मिले। सरकार शहीद के परिवार की व्यवस्था करें। जिला कृषि   अधिकारी ने प्रस्ताव शासन को भेजने की बात कही। अंत में दो मिनट का मौन रखकर शहीदों   को श्रद्धांजलि दी गई।


बीडीओ को ज्ञापन सौंपा
धामपुर में भाकियू के कार्यकर्ताओं ने बृहस्पतिवार को ब्लाक कार्यालय में पहुंच कर बीडीओ अखिलेश कुमार को ज्ञापन सौंपा है। ज्ञापन में कार्यकर्ताओं ने गांव जैतरा में घूम रहे आवारा गोवंश को पकड़ कर गोशाला में छुड़वाने की मांग की है। बताया कि यह गोवंश हमला कर कई लोगों को जख्मी कर चुका है। चेताया कि यदि दो दिन में विकास विभाग की ओर से इस गोवंश को पकड़ कर गोशाला में नहीं छुड़वाया गया तो आंदोलन होगा। ज्ञापन में देने वालों में ब्लाक अध्यक्ष दुष्यंत राणा, हरिराज सिंह, कविराज सिंह, सोनू चौधरी, ठाकुर यशपाल सिंह, परवेंद्र सिंह, हिमांशु, तुषार चौधरी, अविनाश रहे।

चीनी मिल         2017    2018    2019
धामपुर        11.40    10.70    10.56
स्योहारा        11.10    11.70    11.59
बिलाई        10.35    11.75    11.76
बहादरपुर        11.67    12.02    11.96
बरकातपुर        11.20    12.02    12.09
बुंदकी        11.69    12.34    12.20
चांदपुर        10.75    11.25    11.16
बिजनौर        10.60    11.55    11.59
नजीबाबाद        11.56    11.25    12.10
नोट: मिलों में चीनी रिकवरी के उक्त आंकड़े गन्ना विभाग से लिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed