फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Crowds of devotees gathered in temples, performed Jalabhishek in Brahma Muhurta

Bijnor News: मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, ब्रह्म मुहूर्त में किया जलाभिषेक

Thu, 24 Jul 2025 12:52 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 24 Jul 2025 12:52 AM IST
विज्ञापन
Crowds of devotees gathered in temples, performed Jalabhishek in Brahma Muhurta
बिजनौर के ग्राम खारी में ​शिवरात्रि पर झारखंडी मंदिर पर जला​भिषेक करते श्रद्घालु। संवाद
- बुधवार को सुबह चार बजकर 40 मिनट से मंदिर में होने लगा था जलाभिषेक
विज्ञापन

- शिवरात्रि पर शिव मंदिरों में नजर आया भक्तिमय माहौल
संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। शिवरात्रि पर शिव मंदिरों में श्रद्धालुओं की खूब भीड़ उमड़ी। भक्तों ने बुधवार को ब्रह्म मुहूर्त में जलाभिषेक कर भगवान शिव की स्तुति की। पूरे दिन जिलेभर के शिव मंदिरों में भक्तिमय माहौल रहा। भगवान शिव, माता पार्वती के भजन चलते रहे। भगवान शिव के मंत्रों का उच्चारण कर जल चढ़ाया।

झालू के झारखंडी शिव मंदिर में शिवलिंग पर जल चढ़ाने के लिए भक्तों का तांता लगा रहा। शिवरात्रि के दिन भक्तों ने उपवास रखा। साथ ही शिवलिंग पर बेलपत्र, जल, दुग्ध अर्पित कर सौभाग्य, दीर्घायु, सुख-समृद्धि, शांति की कामना की। सुबह 10 बजे तक जल चढ़ाने वालों की मंदिरों में भीड़ लगी रही। शिवरात्रि के लिए मंदिरों को पहले ही फूल मालाओं से सजाया गया था। शहर की गीता नगरी, कुटिया कॉलोनी, चौधरीपुरम, बालाजी मंदिर, गोल मंदिर, जलालपुर मंदिर सहित सभी शिव मंदिरों में पूजा अर्चना की भगवान शिव का गुणगान किया। इसके अलावा कई मंदिरों में भक्तों ने हरिद्वार से भी जल लाकर चढ़ाया।
विज्ञापन

- श्रद्धालुओं ने विधि विधान से पूजा अर्चना
धामपुर। मोहल्ला खातियान स्थित शिव मंदिर मैढ़ सभा की ओर से शिवरात्रि के मौके पर भजन संध्या का आयोजन हुआ। श्रद्धालुओं ने शिवलिंग पर गंगाजल, पंचामृत से अभिषेक करके धूप, दीप, पुष्प, फल, बेल पत्री, भांग, धतूरा आदि चढ़ा कर पूजा की। साथ ही शिव महापुराण का वाचन किया गया। आरती के बाद प्रसाद का वितरण किया गया। भजन संध्या कार्यक्रम में महिलाओं ने शिवजी के मनमोहन भजनों का गायन किया। बाला रस्तोगी, सुमन वर्मा ने गौरा संग आओ भोले-हमारे घर सावन में, उमा वर्मा ने शिव शंकर को जिसने पूजा, उसका ही उद्धार हुआ भजन का गायन किया। इस मौके पर सोमवती रस्तोगी, पूनम वर्मा, दीपमाला वर्मा, शालिनी वर्मा, रुक्मणी वर्मा, बीना वर्मा आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

- भक्तों ने शिवलिंग पर अर्पित किया दूध, बेलपत्र
मंडावली/नजीबाबाद। शिवरात्रि पर मोटा महादेव मंदिर सहित क्षेत्र के शिवालयों में बड़ी संख्या में शिवभक्त पहुंचे। भगवान शिव का जलाभिषेक किया। सुबह के समय देखते ही देखते ही भगवान शिव के जलाभिषेक के लिए मोटा महादेव मंदिर से सड़क तक शिवभक्तों की लंबी कतार लग गई। घंटों तक लाइन में लगकर शिवभक्तों ने भगवान शिव का दूध व गंगाजल से जलाभिषेक कर बेलपत्र चढ़ाए। पुजारी शशि नाथ ने बताया कि शिवरात्रि पर 12 बजे तक शिवभक्तों की भीड़ लगी रही। उधर, बड़िया के मोरध्वजेश्वर और टीला मंदिर क्षेत्र के प्राचीन शिव मंदिर पर बड़ी संख्या में शिवभक्तों ने जलाभिषेक किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed