फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Crowd gathered throughout the solution day

संपूर्ण समाधान दिवस में जुटी भीड़

Wed, 16 Sep 2020 12:15 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 16 Sep 2020 12:15 AM IST
विज्ञापन
Crowd gathered throughout the solution day
संपूर्ण समाधान दिवस में जुटी भीड़
विज्ञापन

धामपुर। करीब छह महीने बाद लगाए गए संपूर्ण समाधान दिवस में भीड़ जुट गई और अधिकारियों की सामने ही सोशल डिस्टेंसिंग का उल्लंघन हुआ। समाधान दिवस में 40 शिकायतें दर्ज हुईं, जिनमें से चार का मौके पर निस्तरण कर दिया गया। मुख्य विकास अधिकारी केपी सिंह ने समस्याओं को सुना।

तहसील के सभाकक्ष में आयोजित कार्यक्रम में अधिकारियों ने भी सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं किया। दो गज की दूरी के स्थान पर अधिकारी कुर्सियों पर आपस में सटे बैठे रहे। 40 शिकातों में से चार का चार का निस्तारण हुआ। बाकी शिकायतों को संबंधित अधिकारियों को सौंप दिया गया। सीडीओ ने कहा कि अधिकारी टीमों का गठन कर गांवों में पहुंचकर शिकायतकर्ता की समस्या का निदान कराएं। जो उनके सामर्थ्य से बाहर है, उसकी उच्च अधिकारियों को रिपोर्ट भेजें। बांस मंडी निवासी जयपाल सिंह ने बताया कि कई बार प्रार्थना पत्रों को देने के बाद भी हल्के के पटवारी ने उनको आज तक रास्ता नहीं दिलाया। नई सराय निवासी मोहम्मद आसिफ का कहना है कि उनका मोबाइल चोरी हो गया था। लेकिन पुलिस ने तहरीर लेने के बाद भी उसकी रिपोर्ट दर्ज नहीं की। समाधान दिवस का अधिकारियों की ओर से प्रचार प्रचार न किए जाने से लोगों की संख्या कम रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed