फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Cross checking of nominations done in council schools

Bijnor News: परिषदीय स्कूलों में हुए नामांकन की हो रही क्रॉस जांच

Mon, 05 Aug 2024 01:40 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 05 Aug 2024 01:40 AM IST
विज्ञापन
Cross checking of nominations done in council schools
-कर्मचारी पोर्टल व कार्यालय आई सूची का कर रहे मिलान
विज्ञापन

- जिले में इस सत्र में 22155 छात्र-छात्राओं के हुए नए नामांकन

संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। चालू शैक्षिक सत्र में परिषदीय स्कूलों में नामांकन हुए छात्र-छात्राओं की संख्या की क्रास जांच की जा रही है। इसके लिए कार्यालय से कर्मचारी मानव संपदा पर अंकित छात्र संख्या व स्कूलों से कार्यालय आई नामांकन सूची का मिलान कर रहे हैं। अंतर व आशंका पर स्कूलों में फोन कर जानकारी लें रहे हैं।
जनपद में 2120 परिषदीय स्कूलों में छात्र-छात्राओं की शिक्षा का स्तर उठाने के साथ छात्रों की संख्या बढ़ाई जाने को स्कूल चलो अभियान चलाया गया। एक अप्रैल से शुरू हुए स्कूल चलो अभियान के तहत अब तक परिषदीय स्कूलों में 22155 नए छात्र-छात्राओं के नामांकन हुए। शिक्षकों ने अभियान के तहत हुए नामांकन की संख्या को स्कूलों की मानव संपदा पोर्टल पर अंकित किया। साथ ही बीएसए कार्यालय को सूची भेजी गई। सूची व पोर्टल पर अंतर की आशंका पर विभाग इस बार में हुए नामांकन संख्या की क्रास जांच करा रहा है। कर्मचारियों के अनुसार मिलान के अंदर कुछ संख्या में अंतर सामने आ रहा है। उसे सही किया जा रहा है।
विज्ञापन


-फाेन करके कर्मचारी कर रहे मिलान
स्कूलों में हुए नामांकन संख्या को लेकर बीएसए ऑफिस से कर्मचारी पोर्टल के आधार पर सूची के नए छात्रों की संख्या का मिलान कर रहे हैं। कर्मचारी फोन करके पूछ रहे हैं कि गत शैक्षिक सत्र में कितने छात्र थे और इस बार कितने नए छात्रों का नामांकन हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


-समायोजन से पहले छात्र संख्या की गणना
शिक्षक, अफसरों के अनुसार आने वाले समय में स्कूलों में समायोजन का कार्य होगा। इससे पहले स्कूलों में नामांकित छात्रों की संख्या की सत्यता की जांच की जा रही है। कभी कहीं स्कूल में समायोजन से बचाने को छात्र-छात्राओं की संख्या में खेल तो नहीं किया गया।


- छात्र संख्या का कर रहे मिलान
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी योगेंद्र कुमार ने बताया कि अभियान के तहत इस साल हुए नामांकन की संख्या पोर्टल व कार्यालय आई स्कूलों की छात्र संख्या की सूची का मिलान कराया जा रहा है।

------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed