{"_id":"68053ba6f78fcb93f8001d81","slug":"crops-got-submerged-due-to-breaking-of-the-canal-track-bijnor-news-c-27-1-bij1007-147937-2025-04-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: रजबहे की पटरी टूटने से फसलें हुईं जलमग्न","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: रजबहे की पटरी टूटने से फसलें हुईं जलमग्न
Sun, 20 Apr 2025 11:53 PM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
Updated Sun, 20 Apr 2025 11:53 PM IST
विज्ञापन
नहटौर के गांव नवादा चौहान व रुगड़ी के बीच जंगल में टूटी माहू रजबहे की पटरी। स्रोत ग्रामीण
नहटौर। नवादा चौहान व रुगड़ी के बीच माहू रजबहे की पटरी टूट गई। दोनों गांव के किसानों की सैकड़ों बीघा कृषि भूमि जलमग्न हो गई है। किसानों का आरोप है कि सिंचाई विभाग के अधिकारियों को अवगत करने के बावजूद कोई कर्मचारी मौके पर नहीं आया। पटरी की मरम्मत कराना तो दूर, पानी भी बंद भी नहीं किया गया।
किसान दिलावर सिंह, दीक्षित कुमार, मनीराम सिंह, गुड्डू, निहाल सिंह, रामचरन, विनित कुमार, लक्षित कुमार, राजेश कुमार आदि ने बताया कि जलभराव से काफी नुकसान हुआ है। खेतों में कटी पड़ी गेहूं की फसल भीग गई है। हाल में की गई गन्ने की बुवाई भी बिगड़ने की आशंका है। ग्रामीणों ने मिट्टी से भरी बोरियां लगाकर पानी को बंद करने का प्रयास किया लेकिन पानी का रिसाव जारी है। ग्रामीणों ने सिंचाई विभाग से तत्काल पानी बंद कराने तथा पटरी को ठीक कराने की मांग की है।
उधर, सिंचाई विभाग के जेई दीपक कुमार ने बताया कि मामला संज्ञान में आते ही पानी बंद करा दिया गया है। सोमवार को पटरी की मरम्मत कराई जाएगी।