फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Crop grown on the land of the pond, the administration got the tractor started

तालाब की जमीन खेती पर चलाया ट्रैक्टर

Fri, 11 Jun 2021 11:22 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 11 Jun 2021 11:22 PM IST
विज्ञापन
Crop grown on the land of the pond, the administration got the tractor started
तालाब की जमीन पर उगाई फसल, प्रशासन ने चलवा दिया ट्रैक्टर
विज्ञापन

बेगावाला। प्रशासन ने बिजनौर तहसील के ग्राम खानजहांपुर में तालाब से अवैध कब्जा हटवाया। कुछ लोगों ने तालाब की जमीन पर फसल उगा ली थी, प्रशासन ने उस पर ट्रैक्टर चलवाकर जुताई करा दी। इससे गांव में हड़कंप मच गया।
जिला प्रशासन ने तालाबों से अवैध कब्जे हटवाने के लिए अभियान शुरू कर दिया है। शुक्रवार को ज्वाइंट मजिस्ट्रेट, उपजिलाधिकारी सदर विक्रमादित्य सिंह मलिक पुलिस के साथ ग्राम खानजहांपुर बहादर पहुंचे। जांच की तो तालाब की जमीन पर खेती होते हुए मिली। पहले गांव में मुनादी कराई और उसके बाद उस फसल की जुताई करा दी। ज्वाइंट मजिस्ट्रेट विक्रमादित्य सिंह मलिक ने बताया कि अतिक्रमण हटने के बाद अब इस तालाब की खुदाई कराकर उसे पुनर्जीवित किया जाएगा, साथ ही इसका सुंदरीकरण भी किया जाएगा। उन्होंने तालाब की जमीन पर उगाई गन्ने की फसल पर ट्रैक्टर चलवा दिया।
विज्ञापन

जब एसडीएम सदर चले गए तो कब्जा धारी ग्रामीणों ने विरोध करना शुरू कर दिया इसके बाद पटवारी और सेक्रेटरी ने पुलिस बल बुला लिया। मौके पर राजस्व निरीक्षक ऊधम सिंह, लेखपाल सुनील कुमार और ग्राम पंचायत अधिकारी सलवेंदर राठी समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

करीब दस बीघा जमीन पर हो रही थी खेती
ग्राम खानजहानपुर बहादर में तीन तालाब है। जिनमें से एक तालाब गांव से कुछ दूर मालन नदी के बांध के पास है। अब से लगभग पांच वर्ष पहले गांव के कुछ लोगों ने उस पर मिट्टी डालकर खेती करनी शुरू कर दी और अपना कब्जा जमा लिया। इसकी शिकायत अन्य गांव वाले प्रशासन से लगातार कर रहे थे। एक तालाब पर गांव के छह लोग खेती कर रहे थे। तालाब की 10 बीघा जमीन पर उन्होंने गन्ना बो रखा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed